Jobs in Canada: कनाडा में Study और JOB के लिए क्या करना होगा? क्या विदेश जाने के लिए IELTS जरूरी हैं? पढ़ें

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 873 शब्द|📅 21 Feb 2024

टोरंटो (कनाडा)। Jobs in Canada: विदेश में पढ़ाई (Study in Abroad) के बाद नौकरी (Job in Abroad) की हसरत लाखों भारतीय युवाओं के मन में होती है। खासकर पंजाब और गुजरात के युवा कनाडा जाने के लिए परेशान हैं। कनाडा में पढ़ने और नौकरी के लिए पंजाब और गुजरात के युवा संवैधानिक और गैर संवैधानिक दोनों तरह के रूट अपनाते हैं। हाल तो यह है कि पंजाब में कनाडा भेजने के नाम पर ठगी के मामले रोज सामने आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

कनाडा में पढ़ाई और नौकरी पाने की चाहत पर आपकी छोटी सी गलती पानी फेर सकती है। एक छोटी सी गलती के कारण आपका वीजा बार-बार रद्द हो जाता है। ऐसी स्थिति में नौजवानों को एक ऐसे शख्‍स की तलाश होती है, जो न केवल वीजा दाखिल करने की प्रक्रिया में उनकी मदद कर दे, बल्कि उन्‍हें आसानी से उनके सपनों के देश का वर्क वीजा भी दिला दे।

Canada Latest News
Canada Latest News

वर्क वीजा न सही, विजिट वीजा मिलेगा

स्थिति यह है कि किसी कारणवश वर्क वीजा नहीं मिल पाया, तो कोशिश यह रहती है कि किसी तरह से विजिट वीजा ही मिल जाए, जिसकी मदद से वह कनाडा की सीमा में दाखिल हो अपने बेहतर जीवन के लिए कुछ कर सकें।

गुजरात, पंजाब, हरियाणा सहित देश के तमाम राज्‍यों में मौजूद एजेंट्स के पास नौजवानों की इन सभी परेशानियों का इलाज है। इन सभी एजेंट्स ने हर समस्‍या के हिसाब से उसकी फीस भी निर्धारित कर रखी है। मसलन आपको कनाडा में नौकरी चाहिए या फिर वीजा फाइनेंस करने के लिए इंट्रोड्यूसर, इन एजेंट्स के पास हर तरह की सुविधा उपलब्‍ध रहती है और हर सुविधा के लिए अलग फीस निर्धारित है।

एजैेंट के फ्राड से रहें सावधान

चलिए आज हम इस स्टोरी में आपको बताते हैं कि किस तरह ये एजेंट विदेश जाने के इच्‍छुक नौजवानों तक पहुंचते हैं। किस तरह नौजवानों एवं उनके परिजनों का भरोसा हासिल कर लाखों रुपए की फीस वसूली जाती है। कई बार तो एजैंट उनके साथ फ्राड भी कर जाते हैं।

Study in Canada
Study in Canada

गांवों में ट्रैवल एजैंट के दलाल फैले हैं

पंजाब और गुजरात की बात करें तो यहां पर विदेश जाने के नाम पर नौजवानों के बीच होड़ सी लगी हुई। इन नौजवानों को अपने जाल में फंसाने के लिए ट्रैवल एजेंट्स ने लगभग सभी गांवों में अपने दलाल फैला रखे हैं, जो कमीशन के आधार पर काम करते हैं।

वीजा फाइनेंस के नाम पर इनके चंगुल में फंस जाते

इन दलालों का काम ऐसे लोगों की पहचान करना होता है, जो विदेश जाने के इच्‍छुक हैं। बाद में, यही दलाल इन नौजवानों से मिलकर उनके विदेश जाने के अरमानों को पंख लगा देते हैं। चूंकि इन नौजवानों को खुद पता होता है कि उनके पास विदेश जाने की कोई योग्‍यता नहीं होती, लिहाजा वे वीजा फाइनेंस के नाम पर इनके चंगुल में फंस जाते हैं।

वीजा के नाम पर वसूले जाते हैं लाखों रुपए

ट्रैवल एजेंट्स युवाओं को जाल में फंसाते हैं। फंसने वाले नौजवान को पहले ही बताया जाता है कि वे किसी भी कीमत पर जायज तरीके से कनाडा पहुंचने की योग्‍यता नहीं है। उन्‍हें IELTS और पीयरसन टेस्‍ट (PTE) पास करने में पूरी जिंदगी लग जाएगी।

Canada Visa
Canada Visa

जब नौजवान पूरी तरह से कंविंस हो जाता है, तब उसे विजिट वीजा के जरिए कनाडा में दाखिल होने और वहां रोजगार हासिल करने के तरीके के बारे में बताया जाता है। आखिर में, वीजा इंट्रोड्यूसर की व्‍यवस्‍था करने के नाम पर मोटी रकम बता दी जाती है। फिलहाल जो मामले सामने आए हैं उनमें एजेंट्स ने कनाडा भेजने के नाम पर 40 से 50 लाख रुपए की मांग की है।

ट्रैवल एजैंट ऐसे फंसाते है

कनाडा जाने के लिए 40 से 50 लाख की कीमत सुनने ही लगभग सभी नौजवानों के होश उड़ जाते हैं। ऐसी स्थिति में, एजेंट्स उनको किस्‍तों में रुपयों का पेमेंट देने के लिए कहते हैं। पूरी तरह से अपने जाल में फंसाने के लिए एजेंट्स पहली किस्‍त के तौर आठ से दस लाख रुपए की मांग करते हैं।

Jobs in Canada: कनाडा में Study और JOB के लिए क्या करना होगा? क्या विदेश जाने के लिए IELTS जरूरी हैं? पढ़ें
Fraud Travel Agent in Punjab

भरोसा पुख्‍ता करने के लिए पेमेंट का एक हिस्‍सा बैंक एकाउंट में लिया जाता है और बाकी का कैश में। इसके अलावा, बाकी बची राशि का भुगतान कनाडा में नौकरी मिलने के बाद किस्‍तों में करने के लिए कहा जाता है। ये सब बातें इतनी प्रभावी होती हैं कि नौजवान बेहद आसानी से एजेंट्स पर भरोसा कर अपना सबकुछ लुटा देते हैं।

कनाडा पहुंचते हैं क्या ये लोग

ज्‍यादातर केस में अवैध तरीके से कनाडा जा रहे नौजवान भारतीय एयरपोर्ट पर ही पकड़ लिया जाता है और इनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाता है। वहीं कुछ केस में कुछ नौजवान टूरिस्‍ट वीजा पर कनाडा जाने में सफल हो जाते हैं और वहां गैर कानूनी तरीके से काम करने लगते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

ऐसे लोगों को कनाडा की सुरक्षा एजेंसी डिपोर्ट कर भारत भेज देती है। इस तरह, विदेश जाने की चाहत में ये नौजवान न केवल अपना सबकुछ गंवा देते हैं, बल्कि सलाखों से घर तक पहुंचने के सफर में सालों खर्च कर देते हैं।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *