Punjab News: सिख IPS अफसर को ‘खालिस्तानी’ कहने पर भड़के सीएम मान, भाजपा पर साधा निशाना

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Singh Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 209 शब्द|📅 21 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पश्चिम बंगाल में एक सिख आईपीएस अफसर की देशभक्ति पर सवाल उठाने के लिए भाजपा नेताओं की आलोचना की है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

आज यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि भगवान पार्टी के नेता उस समुदाय की छवि और क्षमता पर सवाल उठा रहे हैं जिसे देशभक्त और राष्ट्रवादी के रूप में जाना जाता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

सीएम ने ट्विट किया कि बंगाल के सिख IPS अफसर को भाजपा के नेता द्वारा देश विरोधी कहना बहुत ही निंदनीय है, शायद भाजपा को पता नहीं कि देश को आजाद करवाने में अभी तक आजादी को कायम रखने में सबसे अधिक कुर्बानियां पंजाबियों की है। साथ ही उन्होंने लिखा कि भाजपा को पंजाबियों से माफी मांगनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महान सिख गुरुओं ने हमें जुल्म, अन्याय और उत्पीड़न का विरोध करने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व का यह घृणित कदम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *