Punjab News: पारदर्शिता ही ‘घर- घर मुफ़्त राशन’ योजना की मुख्य विशेषता: लाल चंद कटारूचक्क

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 21 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई ‘घर-घर मुफ़्त राशन योजना’ से झलकती पारदर्शिता ही इसकी मुख्य विशेषता है। योजना के अंतर्गत पैक किया गया गेहूँ/आटा नेशनल फूड सक्योरिटी एक्ट, 2013 के अंतर्गत लाभार्थियों को मॉडल फेयर प्राइस शॉप के द्वारा पारदर्शी ढंग से लोगों के घरों तक पहुँचाया जा रहा है।

Punjab News: पारदर्शिता ही ‘घर- घर मुफ़्त राशन’ योजना की मुख्य विशेषता: लाल चंद कटारूचक्क

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

यह बात आज यहाँ अनाज भवन में इस योजना की प्रगति का जायज़ा लेने सम्बन्धी बैठक के दौरान खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों संबंधी मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने ज़ोर देकर कही। उन्होंने आगे कहा कि इस सम्बन्ध में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और योजना की सफलता को सुनिश्चित बनाने के लिए ज़मीनी स्तर से फीडबैक की महत्वता पर ज़ोर दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

इस मौके पर मंत्री को अवगत करवाया गया कि राज्य भर में कुल 627 मॉडल फेयर प्राइस शॉप्स चल रही हैं और अब तक इनके साथ जुड़े लाभार्थी परिवारों की संख्या 6.36 लाख के पार हो गई है। मंत्री को यह भी बताया गया कि इस समय वितरण के काम में जालंधर जि़ला अग्रणी है।

राज्य में गेहूँ बाँटने की गति में और अधिक तेज़ी लाने के लिए विभाग द्वारा 2000 और ई-पीओएस मशीनें खरीदी गई हैं और इस साल 31 मार्च तक वितरण को पूरा करने का लक्ष्य है। इस मौके पर अन्यों के अलावा विभाग के डायरैक्टर पुनीत गोयल और अतिरिक्त डायरैक्टर डॉ. अंजुमन भास्कर भी मौजूद थे।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *