Time Consuming Hacks: ये Time Consuming Hacks आएंगे आपके बहुत काम, समय की होगी बचत और आसानी से निपटेंगे काम

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 461 शब्द|📅 21 Feb 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Time Consuming Hacks: घर की सफाई से लेकर किचन की सफाई में ही महिलाओं का आधा दिन निकाल जाता है। कई बार तो किचन के काम को आसान और बेहतर तरीके से मैनेज कर पाना मुश्किल हो जाता है। खासतौर पर खाना बनाना जितना आसान काम लगता है उससे ज्यादा यह सिरदर्द का काम होता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

कई बार तो ऐसा लगता है कि यह काम आसान है लेकिन छोटे-छोटे किचन हैक्स आपके काम को आसान बना सकते हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं इन टिप्स के बारे में।

दाल को करें मिक्स

खाना बनाते समय हर किसी की यही सोच होती है कि काम जल्दी हो जाए। कई बार ऐसा होता है कि कुछ व्यंजन सिर्फ इसलिए नहीं बनाते क्योंकि उन्हें बनाने में ज्यादा समय लगता है। जैसे मिक्स दाल मिक्स दाल बनानी होती है तो उसे बराबर मात्रा में मिक्स करना बड़ा काम लगता है।

ऐसे में जब भी आप दाल को डिब्बे में रखें तो उस समय सभी दालों को मिक्स करके अलग डिब्बे में रख दें। इससे आपका काम आसान हो जाएगा।

टिफिन के ढक्कन रखें अलग

जूठे टिफिन को धोने के बाद उसे अक्सर महिलाएं पलट कर रख देती हैं लेकिन एक साथ कई टिफिन रखने के कारण सभी के ढक्कन मिक्स हो जाते हैं। ऐसे में जब भी आप टिफिन धोएं तो उसे पलट कर रखें ताकि पानी निकल जाए।

फिर बाद में टिफिन के बैग में पेपर लगाकर उसे पलटकर रखें। इसके बाद चैन बंद कर दें। इससे अगले दिन टिफिन को पैक करने में समय भी बर्बाद नहीं होगा।

चीनी में नहीं आएगी नमी

कई बार चीनी में नमी आ जाती है ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि इसमें नमी न आए तो लौंग या फिर तेज पत्ते का इस्तेमाल करें। इन चीजों को चीनी में डालने से महक रह जाती है और इसमें नमी भी नहीं आती।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

इन सबके अलावा आप छोले, चने या राजमाह भी चीनी में डाल सकते हैं क्योंकि यह भी चीनी में मौजूद नमी को सोख लेते हैं और यह सूखी और दरदरी हो जाएगी।

अदरक लहसुन का पेस्ट

अदरक लहसुन अगर आपको बार-बार काटना झंझट लगता है तो आप इन दोनों चीजों से पहले ही एक पेस्ट बना लें। पेस्ट को बनाकर कंटेनर में रखें। इस पेस्ट का इस्तेमाल आप सब्जी में कभी भी कर सकते हैं।

नॉन स्टिक बर्तन करें इस्तेमाल

यदि आप बर्तनों को जल्दी साफ करना चाहती हैं तो नॉन स्टिक बर्तन या फिर भारी तले वाले बर्तनों का इस्तेमाल करें। यह बर्तन साफ भी जल्दी हो जाएंगे।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *