Farmers Protest: केंद्र सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया- महेशइंदर सिंह ग्रेवाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 346 शब्द|📅 22 Feb 2024

डेली संवाद, लुधियाना। Farmers Protest: पूर्व मंत्री और शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार महेशइंदर सिंह ग्रेवाल ने आज आरोप लगाया है कि केंद्र ने 2021 में अपना साल भर का आंदोलन वापिस लेने के बाद किसानों से किए गए वादों से मुकरकर उन्हें धोखा दिया है।

ठंडे बस्ते में डाला MSP का वादा

सरदार ग्रेवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब पर आर्थिक नाकेबंदी करने से राज्य का कारोबार तबाह हो रहा है। यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए सरदार ग्रेवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने एमएसपी प्रणाली को कानूनी गारंटी देने के लिए एक कमेटी गठित करने का वादा किया था, लेकिन यह वादा अब दो साल से अधिक समय से ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

केंद्र के इस बहाने पर सवाल उठाते हुए कि किसान संगठनों ने कमेटी के लिए अपने प्रतिनिधियों को नामित नही किया, पूर्व मंत्री ने कहा,‘‘ यह (केंद्र) किसानों द्वारा अपने प्रतिनिधियों को नामित करने का इंतजार करने के बजाय सीधे किसानों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर सकता था।’’

सरदार ग्रेवाल ने सभी किसान संगठनों और उनके नेताओं से अपने व्यक्तिगत मतभेदों को नजरअंदाज करके संयुक्त रूप से काम करने के लिए एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि इससे किसान समुदाय का हित दांव पर लगा हुआ है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

वरिष्ठ अकाली नेता ने आरोप लगाते हुए केंद्र, हरियाणा और पंजाब सरकारों पर किसानों के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलने का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब पर आर्थिक नाकेबंदी कर दी है, जिससे राज्य को सैंकड़ों करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है।

पूर्व मंत्री ने खुलासा किया कि राज्य पर लगाए गई आर्थिक नाकेबंदी के कारण पंजाब को अब तक 1000 करोड़ रूपये का नुकसान हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह किसान नही हैं जिन्होंने सड़कें रोकी, बल्कि हरियाणा सरकार ने पंजाब का रास्ता रोका है जिनका मकसद शांतिपूर्वक विरोध कर रहे किसानों का अकस खराब कर उनके प्रति रोष पैदा करना है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *