डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 22 फरवरी के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। हर दिन सुबह 6 बजे देश भर में पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट किए जाते हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
जिसके मुताबिक, देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। वहीं, कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़े हैं। जबकि कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता भी हुआ है। ऐसे में आप तेल भरवाने के लिए जाने से पहले पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
चलिए जानते हैं कि आज देश भर में पेट्रोल-डीजल किस रेट पर मिल रहा है। बता दें कि देश की प्रमुख सरकारी तेल कंपनियां जैसे भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल फ्यूल रेट जारी करती हैं, जो अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती है।
- दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
- मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है।
- कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है।
- चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।