Punjab News: पंजाबी फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर के खिलाफ जालंधर में FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 269 शब्द|📅 22 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: FIR registered against Punjabi film director and actor in Jalandhar – पंजाबी फिल्म ‘ओए भोले ओए’ (oye bhole oye) के एक सीन से क्रिश्चियन समाज नाराज हो गया है। क्रिश्चियन समाज की शिकायत के बाद जालंधर पुलिस ने फिल्म निर्देशक वरिंदर रामगढ़िया और मुख्य कलाकार जगजीत संधू के खिलाफ FIR दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

बताया जा रहा है कि फिल्म ‘ओए भोले ओए’ में क्रिश्चियन धर्म की प्रार्थना सभा को एक गलत ढंग से दर्शाया जाने के मामले में उठे ऐतराज के बाद फिल्म निर्देशक वरिंदर रामगढ़िया और मुख्य कलाकार जगजीत संधू सहित कईयों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

oye bhole oye
oye bhole oye

16 फरवरी को ‘ओए भोले ओए’ फिल्म रिलीज हुई

आपको बता दें कि बीते दिनों 16 फरवरी को ‘ओए भोले ओए’ फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म के रिलीज होने के बाद जब उक्त फिल्म को देखा गया। तो उसमें यह पाया गया कि क्रिश्चियन धर्म की प्रार्थना सभा को एक गलत ढंग से दर्शाया गया है। जिसे देखकर क्रिश्चियन समुदाय के लोगों के दिलों को काफी ठेस पहुंची थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसके बाद क्रिश्चियन समुदाय ने पुलिस कमिश्नर जालंधर को इस फिल्म को लेकर एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना डिवीजन नंबर 4 में आज 22 फरवरी को उक्त निर्देशक व कलाकार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *