Punjab News: मंत्री हरभजन सिंह ने केंद्र सरकार से हरियाणा पुलिस के खिलाफ कार्यवाही करने की अपील की

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 338 शब्द|📅 22 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने हरियाणा पुलिस द्वारा नौजवान किसान शुभकरन सिंह की कथित तौर पर हत्या किए जाने पर रोष प्रकट करते हुए केंद्र सरकार से तुरंत कार्यवाही की माँग की है।

मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने हरियाणा पुलिस की कार्यवाहियों की निंदा करते हुए कहा, ‘‘यह बहुत ही चिंताजनक है कि हरियाणा पुलिस ने किसानों के खि़लाफ़ उस समय हिंसा की जब उनकी लीडरशिप केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा के बातचीत के बुलावे पर विचार करने के लिए बैठक कर रही थी।’’

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

मंत्री ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के किसानों को अपनी अधिकारों संबंधी माँगों के लिए शांतमयी ढंग से प्रदर्शन करने का लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि पंजाब के किसानों को देश के बाकी हिस्सों की अपेक्षा बाँटने की कोशिशें इस क्षेत्र की स्थिरता को खतरे में डाल सकती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘किसानों की माँगें क्षेत्रीय नहीं हैं, परन्तु देश भर के किसानों की चिंताओं को दिखाती हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब-हरियाणा सरहद पर किसानों को रोकने के लिए हरियाणा सरकार की चालें सत्ता के सरेआम दुरुपयोग को दर्शाती हैं।”

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के दौरान शंभू और खिनौरी सरहद पर घटी घटनाओं ने हरियाणा सरकार द्वारा किसान के रोष प्रदर्शन को दबाने के लिए इस्तेमाल की जा रही भद्दी चालों का पर्दाफाश किया है और इससे हरियाणा के किसानों की सुरक्षा और अधिकारों संबंधी भी चिंता पैदा हो गई है।

कैबिनेट मंत्री ई.टी.ओ ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन किसानों की भलाई के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने मृतक किसान के परिवार के साथ हमदर्दी प्रकट करते हुए कहा कि पंजाब सरकार दुखी परिवार के साथ है और परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *