Canada News: कनाडा ही क्यों है लोगों की पहली पसंद, जाने क्या है इसके पीछे की वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 381 शब्द|📅 23 Feb 2024

डेली संवाद, कनाडा। Canada News, Canada-India News: आज के समय में पंजाब के लोगों की पहली पसंद कनाडा (Canada) बना हुआ है। पंजाब के ज्यादातर छात्र कनाडा जाकर पढ़ाई करना चाहते है। युवा कनाडा के बेहतरीन संस्थानों से पढ़ने का मौका ढूंढते हैं।

Study in Canada
Study in Canada

पढ़ाई के लिए विदेश जाने की बात आती है तो भारतीय स्टूडेंट्स इस लिस्ट में सबसे ऊपर कनाडा को ही रखते हैं। वहीं भारीतय छात्रों के कनाडा को पंसद करने की कई वजहें हैं। जैसे कि बाकि देशों के मुकाबले सस्ता होना, कागजी औपचारिकताएं आसानी से पूरा होना आदि।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

बता दें कि बेहतर जिंदगी जीने के लिए कनाडा से दूसरी कोई ओर जगह नहीं है। आज के समय में कनाडा को सबसे बेहतर जगह माना जाता है। इसका मुख्य कारण एक और भी है कि यहां के जीवन की गुणवत्ता शानदार होती है।

खूबसूरती लोगों को करती प्रभावित

कनाडा की प्राकृतिक खूबसूरती लोगों को बहुत प्रभावित करती है। इसके साथ ही वहां पर नौकरियों सहित और भी ऐसे कारण है जिसकी वजह से लोग वहां पर बसना पसंद करते है। कनाडा में रोजगार की संभावनाएं भी लोगों को ज्यादा प्रभावित करती है।

Study in abroad
Study in abroad

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

बता दें कि वहां की बरोजगारी दर केवल 5 फीसदी है। हालांकि वहां पर उद्योगों के अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, इंजीनियरिंग, निर्माण, कृषि आदि कई क्षेत्रों में श्रमिकों की भारी कमी है। कनाडा में स्वास्थ्य सेवा को दुनिया के अधिकांश लोग बहुत पसंद करते हैं।

शिक्षा की सुविधा लोगों को करती आकर्षित

क्योंकि वहां की सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य में बहुत अधिक खर्च करती है। इसके लिए वहां के लोग अच्छा खासा टैक्स भी देते हैं। इसके साथ ही कनाडा में शिक्षा की सुविधा भी दुनियाभर के लोगों को बहुत आकर्षित करती है।

बच्चों को दी जाती मुफ्त शिक्षा

इतना ही नहीं पब्लिक स्कूल 5 से 18 साल तक के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है। इसके अलावा यहां दुनिया भर के लोग उच्च शिक्षा के लिए आते हैं। दुनिया के बहुत सारे लोग कनाडा जाकर बस गए हैं। इसलिए भी वहां की संस्कृति वास्तव में मिली जुली संस्कृति है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *