Farmers Protest: खनौरी बॉर्डर पर शहीद हुए युवा किसान शुभकरण को लेकर CM मान ने किया बड़ा ऐलान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 395 शब्द|📅 23 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Farmers Protest: किसान आंदोलन (Kisan Andolan) में मारे गए युवा किसान को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत (Bhagwant Mann) मान ने बड़ा ऐलान किया है। इसे लेकर भगवंत मान ने अपने एक्स एकाउंट पर ट्वीट किया है। ट्वीट में सीएम भगवंत मान ने लिखा कि किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए शुभकरण सिंह (Shubh Karan Singh) के परिवार को पंजाब सरकार 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

पंजाब-हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। ट्वीट में लिखा कि किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए शुभकरण सिंह के परिवार को पंजाब सरकार 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इतना ही नहीं शुभकरण की छोटी बहन को भी सरकारी नौकरी दी जाएगी।

पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे लिखा है कि जो भी आरोपी हैं उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि गत दिवस शुभकरण सिंह का शव का गांववासियों ने पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया था। गांववासियों की मांग थी कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता तब तक वे पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे।

2 बहनों का इकलौता भाई था

शुभकरण सिंह की मौत के बाद परिवार भी बेहद सदमे में है। मृतक युवा किसान 2 बहनों का इकलौता भाई था। उनकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है और उनका पालन-पोषण उनकी दादी ने किया था। आपको बता दें कि एमएसपी और अन्य मांगों को लेकर किसान पिछले 9 दिनों से दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

इस दौरान किसान शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर जब बढ़ने लगे तो हरियाणा पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले व प्लास्टिक की गोलियां दागी, जिसमें बठिंडा के बल्लो गांव के युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई थी।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *