Latest Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 24 से 27 फरवरी तक इन इलाकों में अलर्ट जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 243 शब्द|📅 23 Feb 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Latest Weather Update: इस समय देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ों पर बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है। मैदानी इलाकों में ओले गिर रहे हैं। कल यानी गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फीला तूफान आया।

मौसम विभाग (IMD) ने आज देश के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी, बारिश और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के मुताबिक, 24 फरवरी तक उत्तर भारत और उत्तर पूर्व भारत में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। 24 फरवरी को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

पूर्वोत्तर भारत में, आईएमडी ने 23 फरवरी और अगले 2-3 दिनों में अरुणाचल प्रदेश में बारिश की भविष्यवाणी की है। असम और मेघालय में 23 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24-27 फरवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की/मध्यम बारिश/बर्फबारी का भी अनुमान लगाया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 24 और 25 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और राजधानी दिल्ली में 25 से 27 फरवरी के बीच बादल घने हो सकते हैं। मार्च की शुरुआत में बारिश की उम्मीद है। हालांकि, आने वाले दो-तीन दिनों में इसकी स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *