Farmers Protest: पुलिस ने खोलने शुरू किए दिल्ली जाने वाले रास्ते, खोले जा रहे हैं बॉर्डर, किसानों का दिल्ली कूच टला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 389 शब्द|📅 24 Feb 2024

डेली संवाद, शंभू बार्डर (पंजाब)। Farmers Protest: किसानों के दिल्ली कूच को टाले जाने के बाद सिंघु और टिकरी बॉर्डर खोले जा रहे हैं। पुलिस की तरफ से लगाए गए कंटेनर और पत्थर हटाए जा रहे हैं। वहीं, किसान आंदोलन के शनिवार (24 फरवरी) को 12वें दिन स्थिति शांतिपूर्ण रही।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

दिल्ली जाने के लिए आए पंजाब के किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला 29 फरवरी तक टाल दिया है। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि इस पर उसी दिन फैसला लेंगे।

Farmers Protest in Shambhu Border News1
Farmers Protest in Shambhu Border News

सिंघु और टिकरी बॉर्डर खोले जा रहे हैं

इस बीच, किसानों के दिल्ली कूच को टाले जाने के बाद सिंघु और टिकरी बॉर्डर खोले जा रहे हैं। पुलिस की तरफ से लगाए गए कंटेनर और पत्थर हटाए जा रहे हैं। किसानों ने शनिवार शाम को शंभू और खनौरी बॉर्डर पर कैंडल मार्च निकाला। जिसमें बठिंडा के किसान शुभकरण सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।

घायल किसान को चंडीगढ़ PGI रेफर

वहीं आंदोलन में लापता किसान प्रितपाल के रोहतक PGI में भर्ती होने की सूचना के बाद पंजाब के चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा ने हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी संजीव कौशल को लेटर लिखा है। जिसमें घायल किसान को पंजाब को सौंपने के लिए कहा गया। जिसके बाद हरियाणा सरकार ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

शंभू बॉर्डर पर किसानों ने जलाई कैंडल
शंभू बॉर्डर पर किसानों ने जलाई कैंडल

शुभकरण का अभी अंतिम संस्कार नहीं हुआ

उधर, खनौरी बॉर्डर पर बठिंडा के युवा किसान शुभकरण का अभी अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। पंजाब सरकार ने परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा और बहन को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। किसान संगठनों और परिवार की मांग है कि पंजाब पुलिस शुभकरण की मौत के मामले में हत्या की FIR दर्ज करे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि हरियाणा की CID के 200 से ज्यादा आदमी जो शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन में घुसे हुए हैं, ये लोग किसान नेताओं को टारगेट बनाने की फिराक में हैं। वह नेताओं का एक्सीडेंट करा सकते हैं या फिर लड़ाई-झगड़ा कर उन पर अटैक भी कर सकते हैं।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *