Jalandhar News: जालंधर में प्लाजा की अवैध मार्केट पर चलेगा बुलडोजर, MTP-ATP और इंस्पैक्टर पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 486 शब्द|📅 25 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह के शहर जालंधर में अवैध रूप से बनाई गई प्लाजा होटल की अवैध मार्केट पर कभी भी बुलडोजर चल सकता है। यही नहीं. इस अवैध मार्केट को बनवाकर भगवंत मान सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले बिल्डर्स पर FIR दर्ज हो सकती है, साथ ही MTP, ATP और इंस्पैक्टर पर बड़ी कार्रवाई होने वाली है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

डेली संवाद लगातार प्लाजा होटल की अवैध मार्केट को लेकर खबरें प्रकाशित करता आया है। नगर निगम मुख्यालय के ठीक सामने अवैध रूप से पूरी मार्केट बन गई, लेकिन न तो एमटीपी ने कोई एक्शन लिया, न ही एटीपी और इंस्पैक्टर ने काम को रोका। जिससे अवैध रूप से बनी कामर्शियल मार्केट से सरकार को करोड़ों रुपए की चपत लगी है, इसका खुलासा डेली संवाद अपनी पहले खबर में कर चुका है।

एटीपी पूजा मान ने किया था सील

डेली संवाद पर खबरें प्रकाशित होने के बाद इस इलाके में एटीपी पूजा मान को लगाया गया। इसके बाद पूजा मान ने कार्रवाई करते हुए अवैध मार्केट को सील कर दिया था। इसके सील अवैध मार्केट की दुकानें एक-एक कर बिक रही थी। इस दौरान नए एमटीपी और एटीपी समेत इंस्पैक्टर ने ऐसा कांड कर डाला कि मामला सीधे सीएम आफिस पहुंच गया।

Jalandhar News: जालंधर में प्लाजा की अवैध मार्केट पर चलेगा बुलडोजर, MTP-ATP और इंस्पैक्टर पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई
पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह

निकाय मंत्री बलकार सिंह के संज्ञान में मामला आया

सीएम आफिस में मामला पहुंचने के बाद स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह के संज्ञान में मामला आया। इसके बाद इसकी रिपोर्ट तलब की गई है। सूत्र बता रहे हैं कि निगम के कुछ अफसर मोटी रकम लेकर इसकी सील खोलने की वकालत कर रहे हैं, लेकिन सीएम आफिस से सीधा आदेश है कि अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जाए।

तीन अधिकारियों ने करीब 30 लाख रुपए की वसूली की

आपको बता दें कि दिलकुशा मार्केट के साथ लगते प्लाजा होटल को तोड़कर एक बिल्डर्स ने बिना सीएलयू और नक्शे के ही पूरी मार्केट बना डाली। इसके एवज में नगर निगम के तीन अधिकारियों ने करीब 30 लाख रुपए की वसूली की। इसमें एक इंस्पैक्टर, एक एटीपी और एक उच्च अधिकारी का नाम सामने आया था। इसका खुलासा डेली संवाद अपने पहले खबर में कर चुका है।

Jalandhar News: जालंधर में प्लाजा की अवैध मार्केट पर चलेगा बुलडोजर, MTP-ATP और इंस्पैक्टर पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई
Plaza Hotel Illegal Construction in Jalandhar

ये भी पढ़ें – नगर निगम मुख्यालय के सामने अवैध बनी प्लाजा मार्केट से 30 लाख की ‘वसूली’!

प्लाजा होटल की अवैध मार्केट के बिल्डर्स ने AAP के एक नेता को 50 लाख रुपए की रिश्वत की भी आफर की, लेकिन सत्ताधारी नेता ने साफ मना कर दिया था। क्योंकि सीएम आफिस इस प्रोजैक्ट पर बुलडोजर चलवाने का आदेश दे चुका है। अब देखना है कि इस अवैध मार्केट में कब कार्रवाई होगी? एमटीपी, एटीपी और इंस्पैक्टर पर कब गाज गिरेगी और सरकार को करोड़ों का चूना लगाने वाले बिल्डर्स के खिलाफ कब FIR होगी?

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *