Jalandhar News: जालंधर में बड़ा हादसा, 6 घायल, तीन लोगों की हालत नाजुक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 292 शब्द|📅 25 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर में भयानक हादसे की खबर है। जिसमें कई लोगों के घाय़ल होने की खबर है। जालंधर-कपूरथला मार्ग पर पड़ते गांव गाजीपुर में शाम को निर्माण कार्य के चलते जम्मू-कटड़ा हाईवे पर पुल की शटरिंग खिसकने से कई मजदूर दब गए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जानकारी के मुताबिक 6 मजदूरों के घायल होने की सूचना है तथा इनमें से 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों द्वारा लोहे की पाइपों से शटरिंग की गई थी तथा उसके ऊपर पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान शटरिंग के खिसकने के कारण मैटीरियल सहित मजदूर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मलबे के नीचे भी मजदूर दबे हो सकते हैं

गांववासियों ने घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। गांववासियों ने शंका जाहिर की है कि बेशक लोग वहां से 6 घायलों को उठाकर ले गए लेकिन उन्हें शक है कि मलबे के नीचे भी मजदूर दबे हो सकते हैं। जेसीबी द्वारा गिरे हुए मलबे को हटाया जा रहा था ताकि अगर कोई नीचे दबा हो तो उसे बाहर निकाला जा सके।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

गांव गाजीपुर निवासियों ने इस हाईवे को खूनी करार दिया है क्योंकि गांव में से निकलते हाईवे के निर्माण कार्य में मजदूरी करते एक व्यक्ति की रोड रोलर के नीचे आने से पिछले दिनों मृत्यु हो गई थी। गांववासियों ने कहा कि जम्मू-कटड़ा नैशनल हाईवे पर अब दूसरी बार घटना हुई है, इसी कारण वे इस हाईवे को खूनी हाईवे कहते हैं।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *