PM Narendra Modi: पीएम मोदी पहुंचे गुजरात, द्वारका में भगवान श्री कृष्ण की पूजा की, सुदर्शन ब्रिज का लोकार्पण किया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 290 शब्द|📅 25 Feb 2024

द्वारका (गुजरात)। PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात पहुंचे हैं। पीएम मोदी यहां दो दिन के दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने सबसे पहले बेट द्वारका में भगवान द्वारकाधीश की पूजा की। इसके बाद उन्होंने ओखा को बेट द्वारका को जोड़ने वाले सुदर्शन सेतु का लोकार्पण किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

अब ओखा (द्वारका) से बेट द्वारका जाने के लिए लोगों को बोट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। मोदी सौराष्ट्र में 52 हजार 250 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और उद्घाटन करेंगे। साथ ही राजकोट में गुजरात के पहले AIIMS का उद्घाटन करेंगे।

इसका भी उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

इसके साथ ही रायबरेली (यूपी), बठिंडा (पंजाब), मंगलगिरी (आंध्र प्रदेश) और कल्याणी (पश्चिम बंगाल) में भी AIIMS का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। मोदी 1,056 करोड़ की लागत से तैयार राजकोट-सुरेंद्रनगर रेलवे डबल ट्रैक प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन करेंगे।

सुदर्शन सेतु ब्रिज का निर्माण 2017 में शुरू किया गया था

द्वारका में बने सुदर्शन सेतु ब्रिज का निर्माण 2017 में शुरू किया गया था। ब्रिज के निर्माण का उद्देश्य ओखा और बेट द्वारका के बीच यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए आसान सुविधा प्रदान करना है। 2.32 किमी लंबा केबल-आधारित पुल देश में अपनी तरह का सबसे लंबा पुल है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस ब्रिज से न सिर्फ द्वारका और बेट-द्वारका के बीच यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का समय ही बचेगा, बल्कि तीर्थयात्रियों को बेट द्वारका तक पहुंचने के लिए नावों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। सुदर्शन सेतु के दोनों तरफ श्रीमद्भागवतगीता के श्लोकों और भगवान कृष्ण की छवियों से सजा फुटपाथ भी बनाया गया है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *