Punjab News: राजीनामा के दौरान गुस्साए AAP विधायक के साले ने युवक को मारी गोली

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 487 शब्द|📅 25 Feb 2024

डेली संवाद, अमृतसर (रमेश शुक्ला सफर)। Punjab News: पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। आम आदमी पार्टी (AAP) के MLA जसबीर सिंह संधू के साले ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक पुराने झगड़े का राजीनामा करने के लिए AAP दफ्तर गया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

घायल की पहचान साजन कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक के परिजनों ने बताया कि वह पुतलीघर गवाल मंडी के रहने वाले हैं। पीड़ित का एक वॉशिंग सेंटर है। वह कार धोने का काम करते हैं। कुछ दिन पहले एक ग्राहक कार धुलवाने के लिए आया था तो पड़ोसियों ने आपत्ति जताकर कार हटाने को कहा।

आरोपी खुद को MLA का साला बताता है

इस बात पर उनसे कहासुनी हो गई। बात बहुत ज्यादा बढ़ गई थी तो मामला थाने तक जा पहुंच गया। उन्होंने कहा कि उनके पड़ोस में AAP का ऑफिस है। आरोपी खुद को MLA जसबीर सिंह संधू का साला बताता है, और उनकी शह पर गुंडागर्दी करता है।

राजीनामा करने पहुंचे थे AAP दफ्तर

पीड़ित परिवार ने बताया कि आज इस मामले में राजीनामा होना था। वे AAP दफ्तर गए और वहां गुहार लगाई कि बात को खत्म किया जाए। लेकिन, उससे पहले ही उन्होंने उनके बेटे साजन पर गोली चला दी। वह इस समय मौत से जूझ रहा है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, घटनास्थल पर मौजूद आसपास के लोगों ने बताया कि विधायक जसबीर सिंह संधू के साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर साजन कुमार को गोली मारी है। साजन की उम्र करीब 20 साल है और उसके दो बच्चे हैं।

साजन की मां और पिता को जमकर पीटा

साजन के जीजा दीपक मल्होत्रा ने बताया कि इन लोगों ने पहले साजन की मां और पिता को जमकर पीटा। इसके बाद उन्होंने साजन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की गुंडागर्दी इतनी बढ़ गई है कि वे आए दिन लोगों को मारते-पीटते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।

इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया

पीड़ित की मां ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें पहले धमकी दी थी कि उनके बेटे को गोली मार दी जाएगी, और परिवार को भी मारा जाएगा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ACP सुखपाल ने बताया कि साजन नाम के लड़के को गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उन्होंने कहा कि ये गोलियां इंद्रजीत सिंह नाम के व्यक्ति ने चलाई हैं। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *