Punjab News: पंजाब में बिना गार्ड और लोको पायलट के पटरी पर दौड़ी ट्रेन, मचा हंगामा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 214 शब्द|📅 25 Feb 2024

डेली संवाद, दसूहा। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब में बिना लोको पायलट और गार्ड के ही पटरी पर दौड़ पड़ी। दरअसल, आज सुबह डीएमटी मालगाड़ी कठुआ से बिना लोको पायलट और गार्ड के चलने की सूचना मिली। इस गाड़ी के चलने के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस मालगाड़ी के बिना ड्राइवर के चलने की सूचना मिलते ही पठानकोट कैंट, भंगाला व अन्य स्टेशनों पर सूचना दी गई और रेलवे फाटक बंद कर दिए गए। उक्त मालगाड़ी जम्मू के कठुआ से रेल डाउन होकर पंजाब पहुंची और बिना ड्राइवर के ही कई किलोमीटर तक दौड़ती रही। यह ट्रेन 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार आगे बढ़ी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

पता चला है कि अलग-अलग स्टेशनों पर रेलवे विभाग द्वारा ट्रेन को रोकने के लिए बड़े पत्थरों आदि का सहारा लिया गया। इस ट्रेन को रोकने के लिए बिजली बंद करवाई गई और फिर ट्रेन रोकी गई। यह गाड़ी धीरे-धीरे दसूहा के नजदीक ऊंची बस्सी के पास आकर रुक गई तो रेलवे विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *