USA News: विदेश में भारतीय पत्रकार की मौत, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 321 शब्द|📅 25 Feb 2024

न्यूयॉर्क। USA News: Indian journalist dies abroad – अमेरिका के न्यूयॉर्क में रिहायशी इमारत में आग लगने से एक भारतीय पत्रकार की मौत हो गई। भारतीय दूतावास ने रविवार को इसकी जानकारी दी। भारतीय दूतावास ने कहा- 23 फरवरी को हार्लेम इलाके में एक अपार्टमेंट में आग लग गई थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

इस आगजनी की घटना में 27 साल के फाजिल खान की मौत हो गई। हमें दुख है। हम उसके परिवार के संपर्क में हैं। उनका शव भारत पहुंचाने के लिए हर संभव मदद करने की कोशिश करेंगे।

बैटरी की वजह से इमारत में आग लगी

न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, ई-बाइक में लगने वाली लिथियम-आयन बैटरी की वजह से इमारत में आग लगी थी। 17 अन्य लोग हादसे में घायल हुए थे।

Fire In New York Apartment
Fire In New York Apartment

दिल्ली के रहने वाले फाजिल ने 2020 में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद से वो ‘द हेचिंगर रिपोर्ट’ में जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहा था। ‘द हेचिंगर रिपोर्ट’ एक नॉन प्रॉफिट न्यूजरूम है। ये शिक्षा के क्षेत्र में असमानता और इनोवेशन पर रिपोर्टिंग करता है।

बिजनेस स्टैंडर्ड में कॉपी एडिटर

फाजिल के लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने 2018 में बिजनेस स्टैंडर्ड में एक कॉपी एडिटर के तौर पर करियर शुरू किया था। न्यूयॉर्क जाने से पहले वो दिल्ली में CNN-न्यूज18 में रिपोर्टर थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

एक दमकलकर्मी ने कहा- आग तेजी से फैल गई थी इसलिए लोग भाग नहीं पाए। कुछ लोगों को 5वीं मंजिल से कूदते देखा गया। वो जान बचाने के लिए अपने घरों की खिड़कियों से बाहर आने की कोशिश कर रहे थे। हमने उन्हें रेस्क्यू किया। हम छत पर गए और रस्सी की मदद से नीचे वाले फ्लोर तक पहुंचे और लोगों को बचाया।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *