डेली संवाद, नई दिल्ली। Class 1 Admission Age: प्री-प्राइमरी और प्राइमरी स्कूलों में बच्चे का नामांकन कराना आसान नहीं है। इसके नियम समय-समय पर बदलते रहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षा व्यवस्था (National Education Policy) में कई बदलाव किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
अब इसके तहत केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की आयु सीमा तय करने के निर्देश दिए हैं। पिछले साल भी NEP 2020 को ध्यान में रखते हुए पहली कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 6 वर्ष (Class 1 Admission Age Limit) रखने का प्रस्ताव रखा गया था।
ये भी पढ़ें – नगर निगम मुख्यालय के सामने अवैध बनी प्लाजा मार्केट से 30 लाख की ‘वसूली’!
इस पर लगातार चर्चा हो रही है। कई स्कूलों में न्यूनतम आयु सीमा के आधार पर भी प्रवेश दिया जा रहा है। 2023 में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में एक नोटिस तैयार कर राज्यों को भेजा था। अब उन्हीं निर्देशों को दोहराकर दोबारा भेजा गया है।
शिक्षा मंत्रालय की ओर से 15 फरवरी 2023 को जारी पत्र में कहा गया है कि नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। उम्मीद है कि राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में ग्रेड-1 में प्रवेश के लिए आयु अब 6+ तक कर दी गई है।