डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित जालंधर के दौरे पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमृत भारत योजना के तहत देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास करने के अलावा 554 परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन कर दिया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
इसका कई जगह पर लाइव प्रसारण होना था। इसी क्रम में जालंधर में ही आज राज्य स्तरीय कार्यक्रम रखा गया था। इसी के चलते राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश आज जालंधर पहुंचे। वहीं सिटी रेलवे स्टेशन पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
ये भी पढ़ें – नगर निगम मुख्यालय के सामने अवैध बनी प्लाजा मार्केट से 30 लाख की ‘वसूली’!
राज्यपाल बनवाली लाल पुरोहित और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के आने को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। रविवार को स्टेशन के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते के अलावा सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं।