Gmail: Google ने जीमेल बंद होने की खबरों पर क्या कहा जानिए

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 303 शब्द|📅 26 Feb 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Gmail: इन दिनों गूगल जीमेल को लेकर खूब चर्चा है। दरअसल कहा गया है कि गूगल अपनी प्रमुख मेल सर्विस को बंद करने जा रहा है। जब ये खबर लोगों को पता चली तो किसी को इस पर यकीन हुआ।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

हालांकि इन खबरों के कुछ समय बाद ही गूगल की तरफ से इसके बारे में स्पष्ट जानकारी दे दी गई। आइए इस खबर के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

क्या है पूरा मामला

क्या जीमेल (Gmail) बंद हो रहा है? ये सवाल लोगों के द्वारा खूब पूछा गया है। ऐसे में गूगल ने खुद इस बात की जानकारी दी। एक एक्स पोस्ट में गूगल ने कहा कि जीमेल यहाँ रहने के लिए है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

गूगल ने अपने यूजर्स की चिंताओं को दूर करने के लिए अपने सामाजिक प्रभाव का इस्तेमाल किया है। दरअसल, खबरें आई थीं कि जीमेल 1 अगस्त, 2024 से काम करना बंद कर देगा, जिससे करोड़ों यूजर्स के बीच भ्रम पैदा हो गया।

जीमेल बंद हुआ तो क्या होगा

अगर Google जीमेल को बंद करने का फैसला करता है, तो ये करोड़ों यूजर्स के लिए दुविधा वाली बात होगी क्योंकि गूगल अपने एंटरप्राइज ग्राहकों को अनुकूलित जीमेल आईडी की भी सुविधा देता है। इतना ही नहीं जीमेल आईडी का उपयोग साइन इन करने के लिए थर्ड पार्टी ऐप्स में किया जाता है।

जारी रहेगी जीमेल सुविधा

ऐसे में अगर आपके पास भी जीमेल के बंद होने की कोई खबर आती है तो उस पर भरोसा न करें क्योंकि खुद गूगल के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ये सर्विस बंद नहीं होने वाली है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *