Latest Weather Update: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, इन इलाकों में बारिश-हवा और ओलावृष्टि का अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 300 शब्द|📅 26 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Latest Weather Update: उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन रात में अभी भी हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 2 दिन यानी 26 और 27 फरवरी को मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।

डेली संवाद, चंडीगढ़। Latest Weather Update: उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन रात में अभी भी हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 2 दिन यानी 26 और 27 फरवरी को मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

IMD ने देश के कई राज्यों में बारिश, हवा, तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा है कि 29 फरवरी को भारत के पहाड़ी राज्यों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। IMD के मुताबिक 27 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें – नगर निगम मुख्यालय के सामने अवैध बनी प्लाजा मार्केट से 30 लाख की ‘वसूली’!

IMD के मुताबिक, 26 फरवरी की रात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 27 फरवरी से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। आईएमडी के मुताबिक इस पूरे हफ्ते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

वहीं अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *