डेली संवाद चंडीगढ़ Punjab News: वारिस पंजाब के प्रमुख अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) और उसके साथी असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं और अपने खिलाफ कार्रवाई के खिलाफ जेल में भूख हड़ताल पर हैं। अमृतपाल सिंह और उसके 9 साथियों के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई की गई।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
जिस पर आज पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है। NSA हटाने को लेकर दायर याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। इस बीच डिब्रूगढ़ जेल के अधीक्षक और केंद्र सरकार समेत सभी पक्ष अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें नोटिस जारी किया था।
ये भी पढ़ें – नगर निगम मुख्यालय के सामने अवैध बनी प्लाजा मार्केट से 30 लाख की ‘वसूली’!
अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने अप्रैल 2023 में मोगा जिले के गांव रोडे के गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया था। जब पुलिस उसका पीछा कर रही थी तो उस पर एनएसए लगा दिया गया। हालाँकि, पकड़े जाने के बाद उन्हें असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया। अमृतपाल सिंह को करीब एक साल तक जेल में रहना होगा।