डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर पंजाब के जिला लुधियाना से सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना में बेकरी के गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग लगने के बाद वहां हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना के गणेश नगर इलाके में बेकरी गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक थी कि गोदाम का सारा सामान राख हो गया।
लोगों ने फायर ब्रिगेड को तुरंत किया सूचित
बताया जा रहा है कि आग लगने के समय वहां पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था जिसके कारण जानमाल का नुकसान होने से बचाव हो गया। हादसे के तुरंत बाद ही आस-पास के लोग एकत्र हुए उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
ये भी पढ़ें – नगर निगम मुख्यालय के सामने अवैध बनी प्लाजा मार्केट से 30 लाख की ‘वसूली’!
मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और पौने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके साथ ही बेकरी के अंदर से फायर कर्मियों ने करीब 3 सिलेंडर सुरक्षित बाहर निकाले है। वहीं फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है जिसके बारे में जांच की जा रही है।