Punjab News: पंजाब के इस सिविल अस्पताल को मिला ‘ए’ ग्रेड

Daily Samvad
3 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 384 शब्द|📅 26 Feb 2024

डेली संवाद, मलोट। Punjab News: स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलोट के सिविल अस्पताल को ज़्यादा मरीजों का इलाज करने के लिए ‘ए’ ग्रेड मिला है। इस सम्बन्धी और अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मरीजों का चैकअप, अल्ट्रासाउंड, मेडिकल टैस्ट, एक्सरे समेत कई बीमारियों का अन्य सरकारी अस्पतालों से बेहतर इलाज करने के लिए मलोट के सिविल अस्पताल को ‘ए’ ग्रेड मिला है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों को दी गईं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण सरकारी अस्पतालों में लोगों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

मुक्तसर जि़ले में सबसे अधिक मरीज़ मलोट के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आ रहे हैं। इसलिए मलोट के सिविल अस्पताल ने मुक्तसर के जि़ला अस्पताल को भी पछाड़ दिया है। मलोट के अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड से लेकर डिलीवरी, मेडिकल टैस्ट, एक्स-रे, ई.सी.जी सहित अन्य बीमारियों का इलाज करवाने वाले मरीज़ों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें – जालंधर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चली ताबड़तोड़ गोलियां

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सरकारी अस्पताल मलोट में मरीज़ों के लिए सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मौजूद हैं। यहाँ प्रतिदिन ओ.पी.डी में 450-500 मरीज़ अपना इलाज करवाने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में रोज़ाना के 40 के लगभग एक्सरे, 800 से ज़्यादा लैब टैस्ट और 20-25 अल्ट्रासाऊंड किए जाते हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सिविल अस्पताल मलोट में जनवरी 2024 में ओ.पी.डी में 10430 मरीज़, आई.पी.डी में 890 मरीज़, लैब टैस्ट 29998, एक्सरे 899, ई.सी.जी 214, डिलीवरी 169, अल्ट्रासाऊंड 671, मरीज़ भर्ती 2213 और 151 ऑपरेशन हुए।

मंत्री ने बताया कि सिविल अस्पताल मलोट में सभी अलग-अलग किस्म के माहिर डॉक्टर तैनात किए गए हैं, जो लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मलोट के आस-पास के 25 गाँवों के लोग ओपीडी का लाभ ले रहे हैं। सिविल अस्पताल मलोट ने 6.98 करोड़ रुपए यूजर चार्जिज़ से प्राप्त किए हैं और 6 लाख से अधिक की कमाई प्रति माह यूजर चार्जिज़ से की जा रही है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *