Spam Calls: स्पैम कॉल्स से मिलेगा छुटकारा, सरकार का ये कदम दिलाएगा राहत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 354 शब्द|📅 26 Feb 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Spam Calls: अब आने वाले समय में आपको अनचाही कॉल (Spam Calls) से छुटकारा मिलने वाला है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने कॉलर नेम प्रेजेंटेशन (CNP) की सिफारिश की है। इसमें आपको ट्रूकॉलर जैसी सुविधा मिलेगी। इस सर्विस के शुरू होने पर ग्राहक अपने फोन की स्क्रीन पर कॉलर का नाम देख सकेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

ट्राई ने कहा है कि सरकार को एक तय तारीख के बाद भारत में बेचे जाने वाले सभी फोन में सीएनएपी यानी कॉलर नेम प्रेजेंटेशन की सुविधा देने के लिए दूरसंचार कंपनियों को उपयुक्त निर्देश जारी करना चाहिए। मोबाइल फोन का कनेक्शन लेते समय भरे जाने वाले ग्राहक आवेदन पत्र (CAF) में दिए गए नाम और पहचान जानकारी का इस्तेमाल सीएनएपी सर्विस के दौरान किया जा सकता है।

अनचाही कॉल्स से मिलेगी राहत

अभी देश में ट्रूकॉलर, स्मार्टफोन टूल और भारत कॉलर जैसे ऐप कॉल करने वाले शख्स की पहचान की सुविधा देते हैं लेकिन ये सर्विस लोगों से जुटाए गए आंकड़ों पर आधारित है। यह हमेशा विश्वसनीय नहीं होती है लेकिन कॉलर नेम प्रेजेंटेशन से लोगों को अनचाही कॉल्स से छुटकारा पाने में काफी मदद मिलेगी।

ऐसे मिलेगी सुविधा

यह सुविधा ग्राहक के अनुरोध पर ही सभी दूरसंचार कंपनियां मुहैया कराएंगी। अभी तक मोबाइल पर कॉल करने वाले शख्स का नाम लिखकर नहीं आता है।

अभी सिर्फ नंबर दिखाई देता है लेकिन कॉलर नेम प्रेजेंटेशन की सुविधा के बाद कॉल करने वाले हर शख्स का नाम लोगों के मोबाइल पर दिखाई देगा। ऐसे में लोगों को अनचाही कॉल्स से काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा। सीएनएपी सुविधा शुरू होने के बाद ग्राहक अपने फोन की स्क्रीन पर कॉलर का नाम देख सकेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

दूरसंचार नियामक ने सुझाव दिया कि सभी एक्सेस सेवा प्रदाता अपने टेलीफोन ग्राहकों को उनके अनुरोध पर सीएनएपी सेवा मुहैया कराएं। ट्राई ने नवंबर, 2022 में इस संबंध में एक परामर्श पत्र जारी कर हितधारकों, जनता और उद्योग की टिप्पणियां मांगी थीं।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *