Canada-India News: कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी सक्रिय, आखिर क्यों नहीं होती इन पर कार्रवाई?

Daily Samvad
3 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 404 शब्द|📅 27 Feb 2024

टोरंटो/नई दिल्ली। Canada-India News: Khalistan Attacks- कनाडा (Canada News), अमेरिका (America News), ब्रिटेन (Britain News) और ऑस्ट्रेलिया (Australia News) जैसे देशों में खालिस्तानी (Khalistani) गतिविधियां बढ़ गई हैं। हाल के दिनों में भारतीय दूतावासों (Indian Embassy) को खालिस्तानी चरमपंथियों ने निशाना बनाया है। कुछ दूतावासों में आगजनी का भी प्रयास किया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

अपने दूतावासों पर हुए हमलों की भारत ने कड़ी निंदा की है और सख्त एक्शन की मांग की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर से दूतावास हमलों को लेकर खालिस्तानियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई है।

खालिस्तानियों के खिलाफ कार्रवाई करे

एस जयशंकर ने ने कहा कि भारत को इस बात की उम्मीद है कि विदेशी अधिकारी भारतीय मिशन या दूतावासों को टारगेट कर विरोध प्रदर्शन या आगजनी जैसी गतिविधियों में शामिल खालिस्तानियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

S Jaishankar and Gurpatwant Singh Pannun
S Jaishankar and Gurpatwant Singh Pannun

उन्होंने कहा कि दूतावास पर खालिस्तानियों के जरिए स्मॉक बॉम्ब फेंका जाना या फिर किसी देश के खिलाफ अलगाववाद और हिंसा की वकालत करने को अभिव्यक्ति की आजादी कहकर माफ नहीं किया जा सकता है।

खालिस्तानियों का टारगेट बने दूतावास

दरअसल, हाल के महीनों में भारत ने ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका की सरकारों से उन खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है, जिन्होंने भारतीय मिशनों या दूतावासों को निशाना बनाकर हिंसक विरोध प्रदर्शन किए या आगजनी में शामिल रहे हैं।

वाणिज्य दूतावास को जलाने की कोशिश

इसमें लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तानियों का हिंसक विरोध प्रदर्शन शामिल था। इसके अलावा सैन फ्रांसिस्को में वाणिज्य दूतावास को जलाने की कोशिश भी की गई।

Canada-India News: कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी सक्रिय, आखिर क्यों नहीं होती इन पर कार्रवाई?
इंग्लैंड में भारतीय दूतावास पर हमले की फाइल फोटो

जयशंकर ने कहा है कि अगर कोई देश हमारे दूतावास और वाणिज्य दूतावासों पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ जांच या कार्रवाई नहीं करता है, तो इसमें एक मैसेज छिपा हुआ है। मुझे नहीं लगता है कि इनमें से किसी भी देश की प्रतिष्ठा के लिए इस तरह मैसेज देना सही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

उन्होंने बिना नाम लिए अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया को निशाने पर लिया। खालिस्तानियों पर कार्रवाई में सबसे सुस्त कनाडा और अमेरिका रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि सैन फ्रांसिस्को में हमारे वाणिज्य दूतावास पर हमले के दोषियों को सजा दी जाएगी।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *