Fastag Charge: खरीदना चाहते है fastag, तो ये Banks हैं बेस्ट ऑप्शन

Daily Samvad
4 Min Read
fastag
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 545 शब्द|📅 27 Feb 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Fastag Charge: जब भी गाड़ी टोल को पार करती है तो उसे टोल टैक्स का भुगतान करना होता है। पहले यहग भुगतान कैश के जरिये होता था पर अब डिजिटल पेमेंट के युग में ऑनलाइन भी इसकी पेमेंट की जा सकती है। इसके लिए फास्टैग (Fastag) का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें गाड़ी को टोल पर रुकने की आवश्यकता नहीं होती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जब गाड़ी टोल को पार करती है तब फास्टैग के जरिये टोल टैक्स आसानी से कट जाता है। इसके लिए टोल पर इंतजार करने की जरूरत नहीं होती है। फास्टैग बैंक अकाउंट से लिंक होता है।

आज हम आपको बताएंगे कि फास्टैग खरीदने के लिए कौन-सा बैंक अच्छा ऑप्शन है।

फास्टैग चार्ज क्या होता है

फास्टैग एक तरह का सिस्टम है। यह गाड़ीचालक को बिना रुके टोल टैक्स देने की सुविधा देता है। अगर किसी गाड़ी में फास्टैग लगा होता है तब उसे टोल टैक्स देने के लिए गाड़ी रोकने या फिर कौश की जरूरत नहीं होती है।

वह आसानी से फास्टैग के जरिये ऑनलाइन टोल टैक्स दे सकता है। हालांकि, फास्टैग का इस्तेमाल करने के लिए टैग ज्वाइनिंग शुल्क,सिक्योरिटी बैलेंस, सीमा राशि का भी भुगतान करना होता है।

देश में कई बैंक है जिसमें फास्टैग की सुविधा मिलती है।

एचडीएफसी बैंक

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में आप 100 रुपये के शुल्क का भुगतान करके फास्टैग बनाया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के तौर पर भी 100 रुपये का बैलेंस देना होता है।

आईसीआईसीआई बैंक

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में ज्वाइनिंग फीस 99.12 रुपये हैं। इसमें सिक्योरिटी के तौर पर 200 रुपये जमा करने होते हैं और इस बैंक में फास्टैग की लिमिट 200 रुपये है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में फास्टैग के लिए कोई टौग शुल्क या सिक्योरिटी डिपॉजिट करने की जरूरत नहीं होती है। एसबीआई में फास्टैग को की लिमिट 200 रुपये हैं।

एक्सिस बैंक

एक्सिस बैंक (Axis Bank) में भी फास्टैग के लिए कोई चार्ज नहीं लगता है। हालांकि, रेवेन्यू के लिए बैंक 100 रुपये लेता है। इसमें सभी टैक्स शामिल होता है। एक्सिस बैंक में फास्टैग के लिए सिक्योरिटी के तौर पर 200 रुपये जमा करने होते हैं।

कोटक महिंद्रा बैंक

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) से फास्टैग बनवाने के लिए 100 रुपये ज्वाइनिंग फीस देनी होती है। वहीं सिक्योरिटी के तौर पर 200 रुपये देना होता है। इसमें कोई सीमा राशि नहीं होती है।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक

एयरटेल पेमेंट्स बैंक (Airtel Payment Bank) में भी आपको फास्टैग की सर्विस मिलती है। इसमें आपको ज्वाइनिंग फीस का भुगतान नहीं करना होता है। हालांकि इसमें भी सीमा शुल्क 200 रुपये है।

इन बैंक में भी मिलती है फास्टैग की सर्विस

  • इलाहाबाद बैंक
  • एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक
  • बैंक ऑफ बड़ौदा
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  • केनरा बैंक
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  • सिटी यूनियन बैंक
  • कॉस्मोस बैंक
  • इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
  • फेडरल बैंक
  • फिनो पेमेंट्स बैंक
  • IDBI बैंक
  • IDFC फर्स्ट बैंक
  • इंडियन बैंक
  • इंडसइंड बैंक
  • J&K बैंक
  • कर्नाटक बैंक
  • करूर वैश्य बैंक
  • नागपुर नागरिक सहकारी बैंक
  • पंजाब नेशनल बैंक
  • सारस्वत बैंक
  • त्रिशूर जिला सहकारी बैंक
  • यूको बैंक
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
  • यस बैंक

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *