Punjab News: नगर निगम दफ्तर में सांसद ने जड़ दिया ताला, कहा- यहां बहुत भ्रष्टाचार है

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, लुधियाना (रवि जायसवाल)। Punjab News: पंजाब के लुधियाना में पुलिस और कांग्रेसी नेताओं के जमकर विवाद हुआ। कांग्रेसी नेताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। इस दौरान कांग्रेस के सांसद रवनती बिट्टू ने नगर निगम के दफ्तर में ताला जड़ दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

लुधियाना में आज कांग्रेस ने नगर निगम दफ्तर के दफ्तर में हल्ला बोला है। इस दौरान माहौल गरमा गया है। पुलिस और कांग्रेसियों में धक्का-मुक्की हुई है। इस दौरान झड़प के बीच सांसद रवनीत बिट्टू व जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ ने जोन-ए के गेट को ताला जड़ दिया।

कांग्रेसियों ने निगम अफसरों पर चूडियां भी फेंकी

कांग्रेस वर्कर और पुलिस आमने-सामने हो गए। निगम अधिकारियों द्वारा कटर मशीन से संगल और ताला काटने की कोशिश की गई। वहीं सांसद बिट्टू ने आरोप लगाया है कि विधायकों की शह पर कटर चला है। कांग्रेस के इस हल्ला बोल दौरान कई दिग्गज कांग्रेसी नेता भी मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

बताया जा रहा है कि कांग्रेसी वर्करों ने पुलिस कर्मचारियों पर चूड़ियां भी फैंकी। जिक्रयोग्य है कि कांग्रेस ने आरोप लगाया कि निगम में फर्जी वेतन और एस.ई.ओ. का मामला सामने आया है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *