Punjab Politics: जालंधर से सुशील रिंकू होंगे प्रत्याशी, आज AAP की PAC मीटिंग, उम्मीदवारों के नाम पर होगी चर्चा, मंत्री व MLA भी लड़ेंगे चुनाव

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 518 शब्द|📅 27 Feb 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली/जालंधर। Punjab Politics: आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब में लोकसभा (Lok Sabha Election 2024) की सभी सीटों को जातने के लिए जबरदस्त रणनीति बनाने में जुट गई है। जिस तरह से भाजपा का पंजाब में विरोध है, कांग्रेस पूरी तरह से हाशिए पर है और अकाली दल पूरी तरह से बेदम है, इससे पंजाब में AAP को फायदा मिलता दिख रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने पंजाब में अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है। अंदरखाते फैसला हुआ है कि जहां AAP मजबूत स्थिति में है, वहां कांग्रेस अपना कमजोर प्रत्याशी लड़ाएगा। जिससे AAP का प्रत्याशी जीत सके। उधर, AAP अपने प्रत्याशियों को लेकर संजीदा है।

Punjab Politics: जालंधर से सुशील रिंकू होंगे प्रत्याशी, आज AAP की PAC मीटिंग, उम्मीदवारों के नाम पर होगी चर्चा, मंत्री व MLA भी लड़ेंगे चुनाव
PUNJAB WILL SOON LEAVE BEHIND CHINA IN INDUSTRIAL DEVELOPMENT: SAYS KEJRIWAL

उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी

AAP ने उम्मीदवार तय करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसी मामले को लेकर आज दिल्ली में AAP की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की अहम मीटिंग होने जा रही है। इसमें लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी।

चुनाव में पार्टी 13-0 से जीतेगी

पार्टी की कोशिश यही है कि पहल के आधार उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया जाए, ताकि उम्मीदवारों को भी अपने हलकों में जाकर लोगों से जुड़ने का मौका मिल पाए। वहीं, CM भगवंत मान पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि इस बार चुनाव में पार्टी 13-0 से जीतेगी।

Punjab Politics: जालंधर से सुशील रिंकू होंगे प्रत्याशी, आज AAP की PAC मीटिंग, उम्मीदवारों के नाम पर होगी चर्चा, मंत्री व MLA भी लड़ेंगे चुनाव
Aam Aadmi Party

AAP ने शुरू किया उम्मीदवारों के लिए सर्वे

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने से पहले AAP की तरफ से एक सर्वे करवाया जा रहा है। इसमें हर हलके से संभावित 3 उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया जा रहा है। सर्वे टीमें लोगों के बीच जाकर उनसे जुड़े सवाल जवाब कर रही हैं।

जालंधर से रिंकू ही लड़ेंगे चुनाव

इस सर्वे में जो रिजल्ट आएंगे, उसी को आधार बनाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौजूदा समय में जालंधर लोकसभा सीट AAP के पास है। वहां से सांसद सुशील कुमार रिंकू हैं। आगामी चुनावों में पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाएगी, इसका भी ऐलान हो चुका है।

Punjab Politics: जालंधर से सुशील रिंकू होंगे प्रत्याशी, आज AAP की PAC मीटिंग, उम्मीदवारों के नाम पर होगी चर्चा, मंत्री व MLA भी लड़ेंगे चुनाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की फाइल फोटो

मंत्री और विधायकों के नाम पर मंथन

AAP की तरफ से लोकसभा चुनाव में इस बार कुछ मंत्रियों व विधायकों को उम्मीदवार के रूप में उतारने की रणनीति बनाई जा रही है। उम्मीद है कि इससे पार्टी को फायदा मिल सकता है। दूसरी तरफ पार्टी के पास अपने 92 विधायक हैं। ऐसे में पार्टी को किसी भी तरह का कोई संकट नहीं है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

वहीं, कुछ मंत्रियों व विधायकों को पहले ही तैयार रहने के आदेश दिए थे। उन्हें अपने हलकों पर फोकस लगाने पर जोर दिया जा रहा है। आपको बता दें कि पंजाब सरकार इस साल जनवरी से इलेक्शन मोड में आ गई है। सरकार सीधे आम लोगों से जुड़ने की कोशिश कर रही है, ताकि लोकसभा चुनाव में पार्टी को इसका फायदा मिल पाए।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *