Study in Canada: कनाडा भेजने के नाम पर पति-पत्नी से ट्रैवल एजैंट ने ठगे 19.55 लाख, FIR दर्ज

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 649 शब्द|📅 27 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर/नई दिल्ली। Study in Canada: कनाडा में पढ़ाई और नौकरी (Job in Canada) का सपना दिखाकर दो ट्रैवल एजेटों (Travel Agent) ने जालंधर निवासी पति-पत्नी से करीब 19.55 लाख रुपए ठग लिए। यही नहीं ठग ट्रैवल एजैटों ने पति-पत्नी का पासपोर्ट (Passport) भी लेकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

जालंधर के पीड़ित पति-पत्नि ने नई दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में मामला दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक जालंधर निवासी पीड़ित कुलविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2023 में वह अपनी पत्नी मंजीत कौर व भाई धीरज कुमार के साथ चंडीगढ़ घुमने गए थे।

एलांते माल में सौरभ सिंगला व साहिल से हुई मुलाकात

चंडीगढ़ के एलांते माल में उनकी मुलाकात सौरभ सिंगला व साहिल से हुई थी। दोनों ने कनाडा एम्बेसी चंडीगढ मे वीजा लगवाने का काम करने और उनका भी वीजा लगवाने की बात कहीं। पीडित पति पत्नी की पहले से ही कनाडा जाकर सेटल होने की इच्छा थी। आरोपियों से बातचीत बाद पीड़ित अपने घर लौट गया।

इसके कुछ दिन बाद आरोपी ट्रैवल एजैंट सौरभ सिंगला ने कुलविंदर को फोन दोनो पति-पत्नी का वीजा लगवाने और वहां नौकरी की व्यवस्था कर परमानेंट रेजिडेंट बनवा देने की बात कही। पीड़ित को विश्ववास में लेने के लिए कहाकि एडवांस में कोई पैसा नहीं लेगा, काम करवाकर देने के बाद पैसा लेगा।

एम्बेसी फीस के नाम पर 30 हजार रुपये ले लिए

20 जनवरी को आरोपितों ने पीड़ित से पीडीएफ बनाकर पति-पत्नी दोनो का आधार कार्ड, पासपोर्ट, शिक्षा व मैरीज सर्टिफिकेट वाट्स एप पर मंगवा लिए। एक सप्ताह बाद फोन कर पीड़ित से एम्बेसी फीस के नाम पर 30 हजार रुपये ले लिए। इसके पांच-छह दिन बाद इलांते माल चंडीगढ में बुलाकर कनाडा का इन्विटेशन लेटर और स्पांसरशिप लेटर पीड़ितो को दे दिया।

इसके चार दिन बाद पीड़ित को फोन कर कहा कि वीजा का काम हो चुका है, अब हमें नौ लाख नगद भुगतान कर दो बाकी पैसा वीजा लगने के बाद लेंगे। पीड़ित ने गहने बेचकर व रिश्तेदारों से उधार लेकर नौ लाख रुपये आरोपितों को नगद दे दिए।

नौ लाख दिल्ली में लेने की बात कही

सात फरवरी को एलांते मॉल, चंडीगढ में दोनो पति पत्नी का आरोपितों ने बायोमेट्रिक कराया व दोनो के पासपोर्ट वीजा सेटलमेंट की बात कहकर ले लिए। पांच दिन बाद फोन कर पीड़ित का वीजा व टिकट आने की बात कहते हुए बताया कि पीड़ित की 24 फरवरी की रात 11 बजे कनाडा की आईजीआई एयरपोर्ट (Delhi IGI Airport) से फ्लाइट है। बाकी के नौ लाख दिल्ली में लेने की बात कहीं।

पीड़ित अपनी पत्नी, मां व भाई के साथ 23 फरवरी को दिल्ली महिपालपुर पहुंच एक होटल में ठहरा। रात साढे़ दस बजे आरोपित सौरव सिंगला ने फोन कर कनॉट प्लेस की लोकेशन भेज बाकी पैसा वहां लेकर आने के लिए कहा। बताई लोकेशन पर पहुंचने के बाद आरोपितों ने कनॉट प्लेस एम ब्लॉक में बुलाया।

झांसा देकर सवा लाख रुपये और ले लिए

आंध्रा केंटिन रेस्तरां में पीड़ित से आरोपितों ने नगद में नौ लाख रुपये ले लिए। इसके बाद कम रेट पर रूपये को कनेडियन डॉलर में बदलवाने का झांसा देकर सवा लाख रुपये और ले लिए। 20 मिनट बाद आरएमएल अस्पताल के गेट पर डॉलर, दोनों के पासपोर्ट व फ्लाइट टिकट देने और शाम सात बजे एयरपोर्ट पर एंट्री करवाने के नाम पर वहां से निकल गए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

पीड़ित ने आरएमएल अस्पताल गेट पहुंच कई बार फोन किया तो बार-बार आरोपित इंतजार करने के लिए कहते रहें और फिर मोबाइल बंद कर लिया। पीड़ित ने वापस रेस्तरां के सामने आकर आरोपितों की तलाश की और नहीं मिलने पर 112 पर पुलिस को फोन कर सारी जानकारी दी। पीड़ित की शिकायत पर कनॉट प्लेस थाने में धोखाधडी का मामला दर्ज किया गया है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *