Canada News: कनाडा में Airport से लापता हो गईं 9 लड़कियां, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
3 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 422 शब्द|📅 28 Feb 2024

टोरंटो (कनाडा)। Canada News: Air Hostess Goes Missing in Canada- कनाडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। कनाडा के टोरंटो से एयर होस्टेस गायब हो गई हैं। पाकिस्तान के इस्लामाबाद से टोरंटो जाने वाली फ्लाइट की एक और एयरहोस्टेस कनाडा में लापता हो गई है। ये एयरहोस्टेस पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA ) की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

जब इस एयरहोस्टेड की तलाशी ली गई तो उन्हें कमरे से एक नोट मिला जिसमें लिखा था- थैक्यू PIA। यह नोट मरियम रजा नाम की एयरहोस्टेस का था। वह PIA के लिए काम करती थीं। वह 26 फरवरी को फ्लाइट पीके782 में इस्लामाबाद से उड़ान लेकर टोरंटो पहुंची थीं। लेकिन मरियम ने एक दिन बाद कराची की अपनी वापसी उड़ान पर ड्यूटी के लिए रिपोर्ट नहीं दी।

धन्यवाद, PIA’ नोट के साथ वर्दी मिली

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब मरियम की तलाश कर रहे अधिकारियों ने उसके होटल के कमरे में घुसे, तो उन्हें ‘धन्यवाद, PIA’ नोट के साथ उसकी वर्दी मिली। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं हो रहा है जब पाकिस्तान की एयर होस्टेस विदेशों में यूं गायब हो गई हैं।

pakistani air hostess
pakistani air hostess

केबिन क्रू के लापता होने की घटनाएं बढ़ी

दरअसल PIA विदेशों में खासकर कनाडा में अपने केबिन क्रू को रहस्यमय तरीके से खोने के लिए तेजी से कुख्यात हो रहा है। हाल में ही कनाडा में एयरलाइन के केबिन क्रू के लापता होने की कई घटनाएं सामने आई हैं। एक महीने पहले जनवरी में भी कनाडा में एक और एयरहोस्टेस गायब हुई थीं। फैजा मुख्तार नाम की एक एयरहोस्टेस गायब हो गई थीं।

टोरंटों एयरपोर्ट पर लापता हो गई

PIA के प्रवक्ता के मुताबिक एयर होस्टेस को PIA फ्लाईट पीके 781 में तैनात किया गया था। फ्लाइट के टोरंटों एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह लापता हो गई। PIA अधिकारियों ने कनाडाई अधिकारियों के इस बारे में सूचित किया है और आवश्यक एक्शन लेने को कहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

एयरलाइन का कहना है कि उनके पास एयरहोस्टेस का हलफनामा है और वे उसके खिलाफ आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं। मरियम का गायब होना 2024 में इस तरह का दूसरा मामला है। 2023 में 7 एयरहोस्टेस इस तरह गायब हुई थीं। वहीं, 2022 में एयरहोस्टेस के गायब होने की संख्या 5 थी। ये सभी फ्लाइट अटेंडेंट कनाडा में उतरने के बाद गायब हो गए थे।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *