Farmers Protest: पंजाब में डीजल और रसोई गैस की घटी सप्लाई, आ सकती है भारी गिरावट

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Farmers Protest: किसान आंदोलन के कारण हरियाणा की दिल्ली से जुड़ी सीमाएं तीन स्थानों पर पिछले 16 दिनों से बंद हैं। हरियाणा पुलिस ने बड़ी संख्या में प्रतिबंध लगा दिए हैं।

इन प्रतिबंधों का असर जहां किसानों पर पड़ रहा है, वहीं आम लोगों के साथ-साथ जरूरी सामानों की आपूर्ति पर भी असर पड़ रहा है। मांगों को लेकर किसान केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं र्डर बंद होने से पंजाब में डीजल और सिलेंडर की कमी बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

सूत्रों के मुताबिक सड़क जाम और सुरक्षा कारणों से पंजाब में डीजल और एलपीजी गैस की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। अगर ऐसा लंबे समय तक जारी रहा तो पंजाब में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कमी हो सकती है। किसानों ने 13 फरवरी को ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान किया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसके बाद पंजाब, हरियाणा, यूपी समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से आए किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ये किसान दिल्ली की ओर कूच करने पर अड़े हुए हैं। लेकिन दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस ने किसानों को राजधानी में घुसने से रोकने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

Farmers Protest। शंभू बॉर्डर पर बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े| Daily Samvad












728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *