Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने क्या इस्तीफा दे दिया?

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, शिमला। Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इस्तीफे के पीछे क्या सच्चाई है? क्या सचमुच सीएम सुक्खू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया? फिलहाल मुख्यमंत्री सुक्खू ने साफ कहा है कि ये महज अफवाह है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

क्रॉस वोटिंग और मंत्री के इस्तीफे बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने साफ किया कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। भाजपा अफवाह फैला रही है। सुक्खू ने कहा कि जिन विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की, वो भी हमारे संपर्क में हैं।

भाजपा पार्टी को तोड़ना चाहती है

सुक्खू ने कहा कि भाजपा पार्टी को तोड़ना चाहती है, लेकिन कांग्रेस संगठित है। पहले सुक्खू के इस्तीफे और फिर ऑब्जर्वर्स को इस्तीफे की पेशकश की खबर आई थी।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि हिमाचल में 25 विधायक वाली भाजपा, 43 विधायकों के बहुमत वाली कांग्रेस को चुनौती दे रही है। साफ है, वो खरीद-फरोख्त पर निर्भर है।

मंत्री विक्रमादित्य ने इस्तीफा दे दिया

हिमाचल पहुंचे कांग्रेस ऑब्जर्वर जयराम रमेश ने कहा कि विधायकों से बातचीत के बाद हम कदम उठाएंगे, कड़े फैसले लेने से पीछे नहीं हटेंगे। इससे पहले मंत्री विक्रमादित्य ने बुधवार सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में पद से इस्तीफा दिया था और कहा- गेंद अब आलाकमान के पाले में है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस बीच, हिमाचल विधानसभा स्पीकर ने भाजपा के 15 विधायकों को सदन से निष्कासित कर दिया है। इनमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी शामिल हैं। विधानसभा में भाजपा मेंबर्स को बाहर करने के लिए मार्शल बुलाए जाने पर हंगामा हुआ।

कांग्रेस हाईकमान ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्टी के 6 विधायकों को नोटिस जारी किया है। इन सभी विधायकों से हाईकमान ने 7 दिन में जवाब मांगा है।

CM सुक्खू बोले- इस्तीफे की अफवाह भाजपा फैला रही

CM सुखविंदर सुक्खू ने कहा- “भाजपा मेरे इस्तीफे की अफवाह फैला रही है। वो सरकार को तोड़ना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा के साथ मिल जाएं। कांग्रेस संगठित हैं। जिन विधायकों ने भाजपा के लिए वोटिंग की है, वो हमारे संपर्क में हैं।”

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *