Jalandhar News: नगर निगम जालंधर के सभी बैंक खाते सीज, मुलाजिमों की सैलरी का संकट

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं। जिससे मुलाजिमों की सैलरी पर संकट खड़ा हो गया है। इसके साथ कई चैक बाउंस हो गए हैं। निगम के बैंक खाते सीज होने के कारण मुलाजिमों में भी हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

जानकारी के मुताबिक कोर्ट के आदेश के बाद बैंक ने खाते सीज कर दिए हैं। मामला करीब साढ़े 5 करोड़ रुपए की देनदारी से जुड़ा है। नगर निगम ने साढ़े पांच करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया, जिसके कारण मामला कोर्ट में चला गया। कोर्ट के आदेश के बाद निगम के 4 बैंक खातों को सीज कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

पिछली कांग्रेस सरकार में नगर निगम के खजाने को जमकर लूटा गया। खासकर स्मार्ट सिटी के 1000 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट में बंदरबांट हुआ। इसकी विजीलैंस जांच के साथ केंद्र सरकार भी जांच करवाने जा रही है। जिससे कई सारे प्रोजैक्ट बंद हो गए।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *