Jalandhar News: सीएम द्वारा पंजाब पुलिस की कार्यशैली को और अधिक सुधारने के लिए 410 हाई-टैक वाहनों को हरी झंडी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 408 शब्द|📅 28 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में अमन-कानून की व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने के लिए पंजाब पुलिस की कार्यशैली सुधारने के लिए आज 410 नये हाई-टैक वाहनों को हरी झंडी दिखाई।

इन 410 वाहनों में से 274 महेन्द्रा स्कॉरपीओ, 41 इसूज़ू हाईलैंडरज़, 71 कीया करेन्ज़ वाहन पी.सी.आर. और डायल-112 के लिए जारी किये जा रहे हैं, जबकि औरतों की सुरक्षा के लिए टाटा टियागो ई.वी. (इलेक्ट्रिक वाहन) चलाए जा रहे हैं। इन वाहनों की तैनाती से पुलिस स्टेशनों की कारगुज़ारी में बड़ा सुधार होगा और पुलिस की कार्यवाही का समय सुधरेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

पंजाब पुलिस के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि एक वित्तीय वर्ष में वाहनों की खरीद के लिए 150 करोड़ रुपए खर्च किए गए हों। इसी श्रृंखला के अंतर्गत 15 सालों का समय मुकम्मल करने वाले 1195 वाहन स्क्रैप किये जा चुके हैं और इन कंडम वाहनों की जगह नये वाहन खऱीदे जा रहे हैं। पहले पड़ाव में 94.15 करोड़ रुपए की लागत के साथ 508 वाहन खऱीदे जा रहे हैं।

दूसरे पड़ाव में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 75.42 करोड़ रुपए की लागत के साथ 851 वाहन खऱीदे जा रहे हैं। इसके अलावा पंजाब पुलिस के आधुनिकीकरण और पुलिस फोर्स के बुनियादी ढांचे की मज़बूती के लिए 426 करोड़ रुपए ख़र्च किये जा रहे हैं। इसी तरह पंजाब सरकार ने दो नये पुलिस स्टेशन-पुलिस स्टेशन करतारपुर कॉरिडोर और पुलिस स्टेशन आई.टी. सिटी मोहाली को नोटीफायी किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इनमें से पुलिस स्टेशन करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण के लिए टैंडर जारी किये जा चुके हैं और जल्द ही इसके निर्माण का कार्य मुकम्मल कर लिया है। पंजाब सरकार ने सरहदी क्षेत्रों की सुरक्षा मज़बूत बनाने के लिए पंजाब पुलिस को 40 करोड़ रुपए जारी किये हैं, जिसमें से 10 करोड़ रुपए थानों के नवीनीकरण के लिए जबकि 10 करोड़ रुपए आधुनिक वाहन खरीदने के लिए खर्च किए जाएंगे।

इसके अंतर्गत 81 महेन्द्रा स्कॉरपीओ वाहन सरहदी इलाकों की सुरक्षा मज़बूत करेंगे। पंजाब सरकार ने पुलिस के काउन्टर-इंटेलिजेंस के ढांचे की मज़बूती के लिए 80 करोड़ रुपए, जबकि 30 करोड़ रुपए साईबर क्राइम ढांचे की मज़बूती के लिए मंज़ूर किये हैं। इस कदम से आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था मज़बूत होगी और साईबर-क्राइम के मामलों के वृद्धि पर रोक लगाई जा सकेगी।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *