Jalandhar News: जालंधर लोकसभा हल्के भाजपा महिला मोर्चा की महिला सशक्तिकरण को लेकर बैठक संपन्न

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 354 शब्द|📅 28 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती राजपूत की अध्यक्षता में जालंधर लोकसभा हल्के के भाजपा महिला मोर्चा की महिला सशक्तिकरण को लेकर बैठक भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में संपन्न हुई। जिसमें विशेष रूप से मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष जय कौर कौर उपस्थित हुए।

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,जिला महिला मोर्चा उत्तरी अध्यक्ष निधि और जिला महिला मोर्चा दक्षिणी अध्यक्ष यमुना भी उपस्थित थे। इस मौके पर जय इंद्र कौर ने कहा कि केवल भाजपा ने ही महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

उन्होंने कहा कि हर एक नारी की सुरक्षा को लेकर भाजपा पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि इसके लिए समाज में महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ानी होगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कई महत्त्वपूर्ण कदम उठा रही है और मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए कई विकासशील योजनाएं पूरे देश में लागू की है।

Jalandhar News: जालंधर लोकसभा हल्के भाजपा महिला मोर्चा की महिला सशक्तिकरण को लेकर बैठक संपन्न

इस अवसर पर आरती राजपूत ने कहा कि भाजपा ही देश में नारी सुरक्षा के प्रति वचनबद्धता के धरातल पर कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हमें उसे प्राथमिकता देनी चाहिए ताकि हम समस्त महिलाओं को एक सुरक्षित और समर्पित माहौल प्रदान कर सकें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों, स्वतंत्रता और सम्मान के साथ उन्हें सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार ने उनकी शिक्षा पर मजबूती के साथ कार्य किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की महिलाओं के लिए बनाई गई नीतियों से लाखों महिला लाभार्थियों ने इसका फायदा उठाया है। उन्होंने कहा कि वास्तविक समरसता और आदान-प्रदान के माध्यम से हमें महिलाओं की आवाज को सुनना चाहिए और उनके अनुभवों से सीखना चाहिए। इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा महामंत्री शमा चौहान, शालू और मोर्चे के जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष उपस्थित थी।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *