Punjab News: जालंधर पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान, बोले- 283 करोड़ से जिले का होगा कायाकल्प, पुलिसिंग सिस्टम होगी मजबूत

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 639 शब्द|📅 28 Feb 2024

डेली संवाद, फिल्लौर (जालंधर) Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर स्थित फिल्लौर की पंजाब पुलिस अकादमी (PPA) में आय़ोजित एक कार्यक्रम में सभी थाना प्रभारियों को नई गाड़ियां सौंपी। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान नकोदर में 283 करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों का उद्घाटन करने पहुंचे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फिल्लौर में प्रोग्राम खत्म होने के बाद नकोदर पहुंचकर जच्चा-बच्चा देखभाल केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम मान ने केंद्र के अंदर पहुंचकर डॉक्टरों से बातचीत की। साथ ही मरीजों से भी मुलाकात की। इस दौरान सीएम मान ने बच्चे को ड्रॉप भी पिलाया।

CM मान ने इन प्रोजैक्टों की शुरुआत की

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जालंधर में करीब 283 करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों की आज से शुरुआत की जा रही है, जिसमें जालंधर सिटी और जिले की अलग-अलग योजनाएं हैं। 71.77 करोड़ रुपए की लागत से जिले की सड़कें और गलियां बनाई जाएंगी। 6.84 करोड़ रुपए की लागत से मिट्ठापुर हॉकी स्टेडियम का निर्माण होगा।

जालंधर स्मार्ट सिटी को लेकर 34 करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे, जिसमें काला सिंघया ड्रेन पुननिर्माण होगा। इसी तरह 21.74 करोड़ रुपए की लागत से जिले में स्ट्रीट लाइटें और ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। 18.47 करोड़ रुपए के फोकल पॉइंट में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा।

अमृत प्रोजेक्ट लॉन्च किया जाएगा

उन्होंने कहा कि 11.54 करोड़ रुपए की लागत से अमृत प्रोजेक्ट लॉन्च किया जाएगा। 9.47 करोड़ की लागत से सिंचाई के लिए साफ पानी का ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। इसी तरह 9.15 करोड़ रुपए की लागत के साथ जिले के अलग अलग वार्डों में हैंड बोर सहित अन्य प्रोजेक्टों की शुरुआत की जाएगी।

इसके साथ ही 7.43 करोड़ रुपए की लागत से गोराया में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण होगा। 3.63 करोड़ की लागत से करतारपुर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, 3.37 करोड़ की लागत से आदमपुर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, 6.18 करोड़ की लागत से नकोदर के नए तहसील कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा।

जिला प्रशासन कॉम्प्लेक्स का निर्माण

वहीं, 4.53 करोड़ की लागत से जिला प्रशासन कॉम्प्लेक्स का निर्माण, 4.10 के जच्चा बच्चा हेल्थ सेंटर प्रोजेक्ट, 3.61 करोड़ की लागत से कालड़ा महटियाना रोड प्रोजेक्ट, 3.15 करोड़ की लागत से कासथ जल स्रोत विभाग के प्रोजेक्ट और 2.45 की लागत से जंडू सिंघा गांव में वाटर सप्लाई स्कीम प्रोजेक्ट की शुरुआत की है।

भगवंत मान ने कहा कि वेहला दिमाग शैतान का घर। मतलब जब बेरोजगारी होगी तो क्राइम अपने आप बढ़ेगा। क्योंकि खाली आदमी हमेशा बुरी संगत की ओर जल्दी बढ़ता है। अगर, व्यक्ति काम पर व्यस्त होगा तो अपने आप क्राइम ग्राफ कम होगा। क्राइम को कम करने के लिए हम युवाओं को नौकरियां दे रहे हैं। जिससे क्राइम अपने आम कम होगा। बच्चों को खेलों की ओर बढ़ाया जा रहा है।

चुनौती लॉ एंड ऑर्डर को संभालना

भगवान सिंह मान ने कहा कि पंजाब की सबसे बड़ी चुनौती लॉ एंड ऑर्डर को संभालना है। लॉ एंड ऑर्डर में सबसे अहम कड़ी थाना प्रभारी होते हैं। मगर, उन्हीं के पास न तो वाहन ढंग के हैं और न ही औजार। जिसके चलते सबसे पहले बदनामी का पत्र भी थाना प्रभारी ही बनते हैं। इन सभी बातों को मुख्य रखते हुए आज यह गाड़ियां थाना प्रभारी को दी जा रही हैं। कहा कि राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

भगवंत सिंह मान ने कहा कि कुल 410 हाईटेक गाडियां दी जा रही हैं। जिसमें 315 गाड़ियां पंजाब के सभी जिलों के पुलिस स्टेशन के एसएचओ को दी जा रही हैं। इनमें 274 महिंद्रा स्कॉर्पियो और 41 इस्यू हाई लैंडर्स शामिल हैं। साथ ही महिला सुरक्षा के लिए 71 किआ कैरेंस और 24 टाटा टियागो ईवी दी जा रही हैं।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *