Punjab Vigilance: 15,000 रुपए की रिश्वत लेता क्लर्क गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 385 शब्द|📅 28 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Vigilance: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान आज ई.एस.आई. डिस्पैंसरी ढंडारी कलाँ, लुधियाना में तैनात क्लर्क रविन्दर सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है।

आज यहाँ यह जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम को राजवंत सिंह निवासी गाँव चनकोईयां जि़ला लुधियाना, जो कि गुरू हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, दोराहा में चपड़ासी के तौर पर नौकरी करता है, द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर काबू किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

शिकायतकर्ता ने अपने बयानों में दर्ज करवाया है कि उसने डी.एम.सी. अस्पताल लुधियाना में अपना इलाज करवाया था और ई.एस.आई. स्कीम के अधीन मुफ़्त इलाज का लाभार्थी होने के कारण उसके 4,78,136 रुपए के बिल ई.एस.आई. डिस्पैंसरी में भुगतान के लिए बकाया पड़े हैं।

शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि सम्बन्धित डीलिंग क्लर्क रविन्दर सिंह ने उसके बिल का भुगतान करने के बदले रिश्वत के तौर पर 30,000 रुपए की माँग की है और कहा है कि रिश्वत न देने की सूरत में कुल रकम में से केवल 1,25,000 रुपए के बिल ही के पास किए जाएंगे।

शिकायतकर्ता ने बातचीत की रिकॉर्डिंग फ़ोन में ली

मुलजिम क्लर्क ने शिकायतकर्ता को रिश्वत दो किश्तों में देने के लिए कहा, जिसमें 20,000 रुपए पेशगी और बाकी 10,000 रुपए बाद में देने के लिए कहा गया। उन्होंने आगे बताया कि रविन्दर सिंह क्लर्क ने शिकायतकर्ता को यह भी कहा कि उसने रिश्वत की रकम चंडीगढ़ में तैनात सम्बन्धित अधिकारी के साथ भी साझी करनी है। शिकायतकर्ता ने मुलजिम के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग अपने फ़ोन में कर ली और विजीलैंस ब्यूरो को सबूत के तौर पर सौंप दी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो रेंज लुधियाना ने जाल बिछाकर उक्त मुलजिम को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 15,000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी थाना विजीलैंस ब्यूरो रेंज लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *