Punjab Weather Update: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, इन राज्यों में जारी हुआ येलो अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 252 शब्द|📅 28 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखना शुरू हो गया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर में अचानक ठंड और तेज हवाएं चल रही हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

वहीं जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश हो रही है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के मद्देनजर 1 से 4 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां हो सकती हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी बुधवार को उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की संभावना है। आईएमडी ने कहा है कि देश के कुछ राज्यों में घने बादल छाए रहेंगे और दिन में कई जगहों पर हल्की बारिश भी देखने को मिलेगी।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

मौसम में बदलाव के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। कई जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच तीन डिग्री का अंतर हो गया है। इसके साथ ही राज्य में तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम दर्ज किया गया है। सबसे अधिक तापमान लुधियाना में दर्ज किया गया।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *