Bill Gates With Dolly Chaiwala: बिल गेट्स को पसंद आया ‘डॉली चायवाला’ का अंदाज, बोले- एक कप चाय प्लीज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 286 शब्द|📅 29 Feb 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Bill Gates With Dolly Chaiwala: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बिल गेट्स (Bill Gates) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें बिल गेट्स न सिर्फ चाय की चुस्कियां ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

वे न केवल आनंद ले रहे हैं बल्कि भारत के आविष्कार की सराहना भी करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो, जिसे बिल गेट्स ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से साझा किया जोकि देखने लायक है। वीडियो में वह जिस चाय वाले से ऑर्डर कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि ‘डॉली चाय वाला’ हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

‘डॉली की टप्परी’ के कई वीडियो अक्सर इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। इस चाय वाले का न सिर्फ चाय बनाने का अंदाज बल्कि उसे परोसने का अंदाज भी बेहद अलग है, जो लोगों को खूब पसंद आता है। खास बात यह है कि कई विदेशी यूट्यूबर्स पहले ही ‘डॉली की टप्परी’ पर कई वीलॉग बना चुके हैं।

बिल गेट्स का ये वायरल वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। वीडियो की शुरुआत में बिल गेट्स कहते हैं, एक कप चाय प्लीज। इसके बाद वीडियो में ‘डॉली चायवाला’ का ठेला नजर आता है, जिसमें वह चाय बनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वह अपने अनोखे अंदाज में पहले अदरक को कुचलते हैं और फिर इलायची और चाय की पत्ती डालते हैं।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *