डेली संवाद, चंडीगढ़। Cervical Cancer: आज सुबह एक खबर आई जिसने सबको हैरान कर दिया। वह खबर थी एक्ट्रेस पूनम पांडय (Poonam Pandey Death) के निधन की एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडेय ने 32 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है उनका इस तरह से चले जाने से हर कोई हैरान है।

उनकी मौत की वजह सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से उनकी मौत हुई है। बताया जा रहा है कि पूनम पांडेय सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थी। इस बात का पता उनका कुछ दिन पहले ही पता चला था, जिसके बाद आज उनकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
इस खबर के बाद मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिरकार सर्वाइकल कैंसर होता क्या है और इसके लक्षण क्या होते है और अगर किसी महिला को सर्वाइकल कैंसर हो जाता है तो उसके बचने के कितने चांस होते है। हम आपको इस खबर के माध्यम से इसके बारे में बताने जा रहे है।
क्या होता है सर्वाइकल कैंसर?
सर्वाइकल कैंसर वह होता है जो गर्भाशय ग्रीवा की कोशिकाओं में शुरू होता है। गर्भाशय ग्रीवा गर्भाशय को योनि से जोड़ती है। सर्वाइकल कैंसर आमतौर पर समय के साथ धीरे-धीरे विकसित होता है। गर्भाशय ग्रीवा में कैंसर होने से पहले, गर्भाशय ग्रीवा की कोशिकाएं ‘डिसप्लेसिया’ नामक परिवर्तनों से गुजरती हैं, जिसमें गर्भाशय ग्रीवा के ऊतकों में असामान्य कोशिकाएं दिखाई देने लगती हैं। ऐसे में समय के साथ यदि इसका इलाज नहीं किया गया तो असामान्य कोशिकाएं कैंसर कोशिकाएं बन सकती हैं और बढ़ने लगती हैं। साथ ही गर्भाशय ग्रीवा और आसपास के क्षेत्रों में अधिक गहराई तक फैल जाती हैं।
सर्वाइकल कैंसर के लक्षण
- संभोग के बाद खून आना
- मेनोपॉज के बाद ब्लींडिंग होगा
- योनि से असामान्य खून आना
- सामान्य से ज्यादा पीरियड होना
- संभोग के दौरान दर्द
- योनि स्राव में दुर्गंध आना
- मासिक धर्म के बीच में रक्तस्राव
- पैरों में सूजन
- पेल्विक हिस्से, लेग्स और बेक पेन
सर्वाइकल कैंसर के प्रकार
स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा: अधिकांश सर्वाइकल कैंसर (90% तक) स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा होते हैं। ये कैंसर एक्टोसर्विक्स की कोशिकाओं से विकसित होते हैं।
एडेनोकार्सिनोमा: सरवाइकल एडेनोकार्सिनोमा एंडोकर्विक्स की ग्रंथि कोशिकाओं में विकसित होता है। क्लियर सेल एडेनोकार्सिनोमा, जिसे क्लियर सेल कार्सिनोमा या मेसोनेफ्रोमा भी कहा जाता है, एक दुर्लभ प्रकार का सर्वाइकल एडेनोकार्सिनोमा है।
कभी-कभी सर्वाइकल कैंसर में स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा और एडेनोकार्सिनोमा दोनों की विशेषताएं होती हैं। इसे मिश्रित कार्सिनोमा, या एडेनोस्क्वामस कार्सिनोमा कहा जाता है। बहुत कम ही, कैंसर गर्भाशय ग्रीवा की अन्य कोशिकाओं में विकसित होता है।
ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना
बता दे कि यह महिलाओं में होने वाला चौथा सबसे बड़ा कैंसर है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में महिलाओं के कैंसर में सर्वाइकल कैंसर दूसरे स्थान पर है। साल 2020 में 123,000 से ज्यादा मामले सामने आए जबकि 77,000 मौत हुईं।
ज्ञानव्यापी मस्जिद पर मंदिर का स्टीकर लगाया









