डेली संवाद, जालंधर। GST Bogus Bill Scam: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की टैक्स चोरी को रोकने वाले प्लान पर जालंधर के बाप-बेटे की जोड़ी ने पानी फेर दिया है। जीएसटी चोर बाप-बेटे की जोड़ी के साथ जीएसटी विभाग के कुछ अफसरों ने हाथ मिला लिया है। जिससे रोजाना लाखों रुपए टैक्स चोरी को अंजाम दिया जा रहा है।
ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना
जानकारी के मुताबिक जालंधर के लम्मा पिंड चौक के पास बोगस बिलिंग का नया अड्डा बन गया है। इस अड्डे पर बाप-बेटे की जोड़ी रोज लाखों रुपए की टैक्स चोरी कर रहे हैं। लुधियाना और जालंधर में स्क्रैप के नाम पर रोज लाखों रुपए की टैक्स चोरी हो रही है। कभी साइकिल से फेरी लगाने वाले इस टैक्स चोर के पास आज कई ट्रक और गाड़ियां हैं, जिनमें बोगस बिलिंग का पूरा रैकेट चल रहा है।

धार्मिक नाम पर फर्म बनाकर गंदा धंधा
लम्मा पिंड चौक के आगे गुलमर्ग कालोनी के पास टैक्स चोरी के नए खुले अड्डे पर बाप-बेटे की जोड़ी ने धर्मिक नाम पर फर्म बनाया और धडल्ले से जीएसटी चोरी का खेल शुरू किया। इस खेल में बाप-बेटे की जोड़ी को एक बड़े स्कैप कारोबारी ने मदद की।
बाप और बेटे का नाम S से, अफसरों को खिलाते हैं रिश्वत
सूत्रों के मुताबिक S नाम से शुरू होने वाले जीएसटी चोर के बेटे का नाम भी S से शुरू होता है। कहा जाता है कि बाप को GST का मतलब नहीं पता था। बाप ने जीएसटी का ककहरा सीखा, बेटे को जीएसटी चोरी, फिर बाप-बेटे ने मिलकर शुरू किया बोगस बिलिंग के करोड़ों रुपए का खेल। इस खेल में मोटी रकम लेकर अफसरों ने भी हाथ मिलाया।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा लाख जीएसटी चोरी और बोगस बिलिंग को रोकने की कोशिश कर लें, लेकिन जालंधर के बाप-बेटे की जोड़ी अफसरों के साथ मिलकर सरकार को तगड़ा चूना लगा रहे हैं। यही, नहीं कुछ महीने पहले इस बाप बेटे को जीएसटी अफसरों ने उठाया भी था, लेकिन इन्हें बाद में छोड़ दिया।
नोट – अगले एपिसोड में पढ़िए – टैक्स चोर बाप-बेटे का कौन है माईबाप, अफसर हर महीने कितना रिश्वत खाते हैं?
ज्ञानव्यापी में मंदिर का स्टीकर लगाने वाले युवक की कहानी देखें









