Jalandhar News: जालंधर में अवैध माइनिंग को लेकर कांग्रेस-शिअद आमने-सामने

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में अवैध माइनिंग (Illegal Mining) के मामले बढ़ते जा रहे है। सरकार द्वारा इसको रोकने के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के बाद भी यह रुकने का नाम नहीं ले रहे है।

इसको लेकर अब जालंधर में कांग्रेस-शिअद आमने-सामने हो गए है। दरसअल कुछ दिन पहले जालंधर कैंट के MLA परगट ने अकाली नेता एचएस वालिया पर अवैध माइनिंग करने के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि एचएस वालिया ने गैरकानूनी तरीखे से माइनिंग की थी।

ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना

इसको लेकर अब एचएस वालिया ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर सारे आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उनपर कांग्रेस विधायक परगट सिंह और लाडी शेरोवालिया द्वारा लगाए गए आरोप गलत है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे पास माइनिंग के लिए सरकारी अथॉरिटी है। इसके साथ ही वालिया ने बताया कि बीते दिन उनकी माइनिंस साइट पर उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई थी। जिसको लेकर उन्होंने जालंधर देहात पुलिस को शिकायत भी दी थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जांच के लिए एसएचओ खुद मौके पर आए थे। मगर अभी तक उस मामले में एफआईआर तक नहीं दर्ज की गई। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनकी माइनिंग साइट पर लगे सीसीटीवी और डीवीआर को भी नुकसान पहुंचाया था।

वहीं वालिया ने परगट सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि परगट सिंह खुद मंत्री रहे हैं, उन्होंने मंत्री रहते हुए भी कोई विकास का काम नहीं किया। बता दे कि विधायक परगट सिंह तमाम कांग्रेस लीडरशिप के साथ वीरवार को जालंधर डिप्टी कमिश्नर को मिले थे। जिसमे उन्होंने अवैध मीनिंग को लेकर कार्रवाई करने की मांग की थी।

ज्ञानव्यापी मस्जिद पर मंदिर का स्टीकर लगाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *