डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के नए कमिश्नर गौतम जैन ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है। गौतम जैन के जालंधर पहुंचने पर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर पुनीत शर्मा सहायक कमिश्नर राजेश खोखर, समेत सैक्रेटरी अजय शर्मा, विक्रांत समेत अन्य अफसरों ने स्वागत किया।
ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना
आपको बता दें कि दो दिन पहले सरकार ने जालंधर नगर निगम के कमिश्नर आदित्य उप्पल सहित 10 बड़े आई.ए.एस. अधिकारियों का तबादला कर दिया था। जालंधर नगर निगम कमिश्नर के पद पर गौतम जैन को तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
निगम कमिश्नर गौतम जैन ने अफसरों से कहा है कि वे अपना काम इमानदारी और बेहतर ढंग से करें। उन्होंने कहा कि सभी अफसर शिकायतों के निस्तारण को प्राथमिकता से लें, जिससे पब्लिक को परेशान न होना पड़े।
ज्ञानव्यापी मस्जिद पर मंदिर का स्टीकर लगाया









