डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में भारी बारिश हुई। हरियाणा में बारिश के बाद शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
अमृतसर और जालंधर समेत पंजाब के अन्य स्थानों पर मौसम साफ रहा वहीं आज सुबह से सूरज चमक रहा है। चंडीगढ़ में हालात सामान्य हैं। हिमाचल में आज बर्फबारी की संभावना है। 2 दिनों तक लगातार बर्फबारी के बाद शिमला, मनाली, डलहौजी, भरमौर, खजिर और कुफरी से पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना
कल यानि 3 और 4 फरवरी को फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसका असर हरियाणा और पंजाब में भी देखने को मिलेगा। वहीँ झमाझम मेघा बरसने से सुखी सर्दी जैसी बीमारियों से भी निजात मिलेगी।
ज्ञानव्यापी मस्जिद पर मंदिर का स्टीकर लगाया









