Crime News: पुलिस थाने में MLA की गुंडागर्दी, समझौता करवाने आए शिवसेना नेता को मारी गोली

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। Crime News: जमीनी विवाद को लेकर BJP विधायक ने शिवसेना नेता को पुलिस थाने के अंदर ही गोली मार दी। भाजपा विधायक ने ताबड़तोड़ 6 काउंड फायरिंग की, जिससे शिवसेना नेता और उसका साथी घायल हो गया है। गोली चलाने वाले भाजपा विधायक का नाम गणपत गायकवाड़ बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

महाराष्ट्र के उल्हासनगर का मामला है। यहां भाजपा विधायक गणपत गाय़कवाड़ ने शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ को पुलिस स्टेशन के अंदर गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक दोनों एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत करने के लिए हिल लाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।

इंस्पेक्टर के सामने महेश पर 6 राउंड फायर

पुलिस स्टेशन में जहां पहले उनमें बहस हुई। तभी गणपत ने इंस्पेक्टर के सामने महेश पर 6 राउंड फायर किए। दो गोली महेश का लगीं और दो गोलियां उनके साथी राहुल पाटिल को जा लगीं। थाने में हंगामा मच गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने BJP विधायक हिरासत में लिया

इस घटना के बाद पुलिस ने BJP विधायक हिरासत में लिया था। शनिवार (3 जनवरी) की सुबह विधायक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कल्याण पूर्व के द्वारली परिसर में मौजूद प्रॉपर्टी के मालिकाना हक को लेकर BJP विधायक गणपत गायकवाड और स्थानीय लोगों के बीच विवाद चल रहा था। इलाके के लोग शिवसेना शहर प्रमुख महेश गायकवाड के संपर्क में है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

31 जनवरी को भी जमीन विवाद में विधायक गणपत और महेश गायकवाड़ के लोगों के बीच नोकझोंक हुई थी। इसी विवाद के चलते BJP विधायक गणपत गायकवाड अपने बेटे वैभव और समर्थकों के साथ उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस ठाणे शिकायत करने पहुंचा थे।

ज्ञानव्यापी में मंदिर का स्टीकर लगाने वाले युवक की कहानी देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *