Jalandhar News: जालंधर में आज 12 घंटे के लिए बंद रहेगा ये रास्ता, घर से निकलने से पहले पढ़ लें जरूरी खबर

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर की आधी आबादी को लेकर बड़ी खबर है। जालंधर में आज कुछ रास्ते बंद किए जा रहे हैं। खासकर जालंधर सिटी और कैंट रेलवे स्टेशन के बीच स्थित गुरु नानकपुरा रेलवे फाटक (बी-67) 9 फरवरी, शुक्रवार सुबह 8 से रात 8 बजे तक यानी 12 घंटे बंद रहेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

रेलवे के पाथवे विभाग द्वारा इस अवधि के दौरान ट्रैक मेंटेनेंस और पैकिंग का काम किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि इस फाटक से गुजरने वाले लोग शुक्रवार को बशीरपुरा फाटक व अन्य विकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। रेलवे अधिकारियों ने इस संबंध में आरपीएफ और जीआरपी को भी सूचित कर दिया है।

शहर में रात 12 बजे के बाद रैस्टोरेंट व क्लब होंगे बंद

उधर, डिप्टी कमीश्नर पुलिस अंकुर गुप्ता ने जाब्ता फौजदारी संघता 1973 की धारा 144 के तहत आदेश जारी कर कहा है कि कमीश्नरेट पुलिस की सीमा के अंदर पुलिस कमिश्नरेट जालंधर के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्लबों, रेस्तरां व अन्य लाइसैंस प्राप्त रेस्तरां को रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश दिए हैं।

इसके साथ ही शराब पीने की जगहों जैसे अहातों आदि को रात 12 बजे तक पूरी तरह से बंद करने का आदेश दिया है। आदेश में कहा गया है कि पुलिस आयुक्तालय की सीमा के भीतर सभी रेस्तरां, क्लब या अन्य लाइसेंस प्राप्त खाने के स्थानों में रात 11:30 बजे के बाद भोजन, पेय पदार्थ आदि का कोई ऑर्डर नहीं लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

पुलिस के आदेश के मुताबिक किसी भी नए ग्राहक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यदि शराब की दुकानों से सटा हुआ कोई अहाता है तो उसे भी रात 12 बजे पूरी तरह बंद कर दिया जाए। इसके बाद पुलिस एक्शन लेगी।

पंजाब में थाईलैंड की लड़कियों के SEX RACKET की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *