Ayodhya News: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान सपरिवार पहुंचे अयोध्या, रामलला जी का पूजा पाठ किया, बोले – असीम शांति मिली

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अयोध्या। Ayodhya News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार यानी आज अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या में रामलला जी के दर्शन किए। दोनों के साथ उनके माता-पिता और पत्नियां भी थीं। आम आदमी पार्टी के दोनों CM ने करीब 1 घंटा 16 मिनट तक मंदिर परिसर में रह कर पूजा पाठ किया।

अयोध्या में सपरिवार रामलला जी के दर्शन करते अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान

आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रामलला के दर्शन करने के बाद मुझे असीम शांति का अनुभव हुआ। इसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता। पूरे विश्व के लिए सौभाग्य की बात है कि अयोध्या में इतना भव्य और सुंदर मंदिर बनकर तैयार हुआ है। हर दिन लाखों भक्त यहां दर्शन करने आते हैं। लोगों की आस्था देखकर दिल गदगद हो जाता है।”

अयोध्या आकर अच्छा लगा – मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अयोध्या आकर बहुत अच्छा लगा। लंबे समय से इच्छा थी कि भगवान राम का दर्शन करूं। आज यह पूरा हुआ। परिवार के साथ प्रभु राम के दर्शन किया। भारत धार्मिक आस्था वाला देश है। कोई पर्व और कोई त्योहार जब मनाया जाता है, तो हम लोग इकट्ठे होकर मनाते हैं। भारत एक गुलदस्ता है और गुलदस्ते के अलग-अलग रंग हैं।

अयोध्या में सपरिवार रामलला जी के दर्शन करते अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान

केजरीवाल और भगवंत मान महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर करीब 1.30 बजे उतरे। सुरक्षा के बीच उनका काफिला अयोध्या मंदिर पहुंचा। अरविंद केजरीवाल पीछे की सीट पर बैठे थे, जबकि भगवंत मान आगे सीट पर।एयरपोर्ट के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर उनका स्वागत किया।

हमारे नन्दी बाबा और कृष्ण कन्हैया कहां मानने वाले हैं

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *