Jalandhar News: पंजाब सरकार की मुहिम “सरकार आप के द्वार” का हर वर्ग को मिल रहा लाभ- विधायक रमन अरोड़ा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने चौगिट्टी जंज घर में ” आप की सरकार आप दे द्वार “बैठक” में लोगों की समस्याओं को सुना। बैठक में नगर निगम, बिजली, माल विभाग, फूड सप्लाई, सुविधा केंद्र, पेंशन विभाग व पुलिस के अधिकार भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

इस मौके कैंप में विधायक रमन अरोड़ा के साथ आप वॉलिंटियर दीनानाथ प्रधान, जस्विंदर सिंह बिल्ला, मनमोहन सिंह राजू, दीपक संधू, मुनीश कुमार, मंजीत सिंह रावत भी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि ‘ आप दी सरकार आप दे द्वार ’ के अंतर्गत पूरे प्रदेश में रोजाना अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि आज मंगलवार को सेंट्रल हलके में पड़ते चौगिट्टी के जंज घर में कैंप लगाया गया। जहां लोगों में कैंपों के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि लोग बढ़-चढ़ कर कैंपों में आकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा रहे हैं।

लोगों के घर बैठे हो रहे काम

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की मुहिम ” सरकार आपके द्वार ” का हर वर्ग को लाभ प्राप्त हो रहा है। जो काम सरकारी विभागों में धक्के खाने के बाद भी नहीं होते थे, वह काम अब लोगों के घर बैठे एक ही छत के नीचे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने जो वादे लोगों के साथ किए थे, वो लगभग सभी पूरे किए जा रहे हैं। इसके चलते पार्टी के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ा है।

लोगों के दुखों को मुख्यमंत्री बखूबी समझते

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की देख-रेख में पंजाब के हर हलके में पंजाब सरकार की ओर से आए दिन अच्छे कार्य किए जा रहे हैं। जिसके चलते लोगों का लगातार सरकार के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की और सरकार आपके द्वार मुहिम को शुरू कर आम आदमी पार्टी ने साबित कर दिया है कि लोगों के दुखों को मुख्यमंत्री बखूबी समझते हैं।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *